फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   swindle name of kbc

कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर महिला से ठगी

Fri, 20 Dec 2019 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
swindle name of kbc
झांसी। थाना नवाबाद क्षेत्र में कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर एक महिला से 31 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस व साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना नवाबाद क्षेत्र के तालपुरा निवासी शहाना को कौन बनेगा करोड़पति के शो में एक सवाल का संदेश के जरिये जवाब दिया था। कुछ दिन बाद उनके मोबाइल नंबर पर कॉल आई, जिस पर उन्हें बताया गया कि जिस सवाल का मेसेज से जवाब दिया था, उसमें वह पच्चीस लाख रुपये जीत चुकी हैं। अगले दिन पुन: कॉल आने के बाद उनको बताया गया कि जीती गई रकम खाते में ही आएगी, इसके लिए फीस जमा करनी होगी। जिसके चलते उन्होंने एक खाते में ऑनलाइन 31 हजार रुपये जमा कर दिए। दो दिन बाद उनके मोबाइल पर चेक आया। वह चेक लेकर बैंक पहुंचीं, जहां पता चला कि वह ऐसा कोई चेक मान्य नहीं होता। उन्होंने उक्त नंबर पर संपर्क किया। जहां उनसे पुन: 25 हजार रुपये मांगे। शक होने पर उन्होंने बृहस्पतिवार को नवाबाद पुलिस से शिकायत की। जहां पुलिस व साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed