{"_id":"5ef7975f8ebc3e432501314f","slug":"swimming-pool-park-open-jim-will-be-made-in-karari-jhansi-news-jhs170137754","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसीः करारी में बनेगा स्विमिंग पूल, पार्क, ओपन जिम और बैडमिंटन कोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसीः करारी में बनेगा स्विमिंग पूल, पार्क, ओपन जिम और बैडमिंटन कोर्ट
Sun, 28 Jun 2020 03:09 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 03:09 AM IST
विज्ञापन
स्विमिंग पूल
- फोटो : अमर उजाला
झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा करारी प्रथम में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माण कार्य कराया जा रहा है। निर्माण कार्य अंतिम दौर में हैं। लेकिन अब लोगों को और बेहतर वातावरण मुहैया कराने के लिए जेडीए ने करारी प्रथम में स्वीमिंग पूल, दो पार्क व ओपन जिम बनाने का निर्णय लिया है। जेडीए द्वारा कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
योजना के तहत आवास की कीमत साढ़े चार लाख रुपये तय की गई है। लाभार्थी को सिर्फ दो लाख रुपये अदा करना है। जबकि ढाई लाख रुपये सरकार द्वारा अदा किए जाएंगे।
विज्ञापन
जेडीए द्वारा करारी प्रथम, अंबाबाय व सिमराहा में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत मकानों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। आवासों का आवंटन भी कर दिया गया है। लेकिन अब प्राधिकरण ने लोगों को और बेहतरीन सुविधाएं देने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित ने बताया कि लोगों को बेहतर सुविधाओं को प्रदान करने के लिए करारी में स्वीमिंग पूल, ओपन जिम, बैडमिंटन कोर्ट व दो पार्कों को बनाया जाएगा। इसके लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर निर्माण कार्य को शुरू किया जाएगा।