फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sweet shopkeepers hid turnover of Rs 3.50 crore, GST caught it

Jhansi News: मिठाई दुकानदारों ने छिपाया 3.50 करोड़ का टर्न ओवर, जीएसटी ने पकड़ा

Sat, 17 Aug 2024 04:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
Sweet shopkeepers hid turnover of Rs 3.50 crore, GST caught it
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। जालौन जिले के उरई में चार मिठाई की दुकानों पर शुक्रवार को झांसी जीएसटी विभाग के अधिकारी सर्वे करने पहुंचे। यहां प्रतिष्ठानों के दस्तावेज जांचने पर पता चला कि व्यापारियों ने जीएसटी चोरी के लिए 3.50 करोड़ रुपये का टर्न ओवर छिपाया है। इनमें एक ही फर्म की तीन दुकानें शामिल हैं। वहीं, दूसरी फर्म एक प्रतिष्ठान का संचालन करती है।

उरई में स्थित नामी मिठाई की दुकानों की शिकायतें मिल रही थीं कि वह जीएसटी चोरी कर सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचा रहे हैं व बिल भी नहीं देते हैं। इस आधार पर झांसी जीएसटी कार्यालय से एडिशनल कमिश्नर एसआइबी एके सिंह ने 30 अधिकारियों की टीम बनाकर सर्वे के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को जॉइंट कमिश्नर एसआइबी मनीष श्रीवास्तव द्वारा जारी सर्च वाॅरंट मिला तो डिप्टी कमिश्नर एसआइबी पुनीत अग्निहोत्री के नेतृत्व में डिप्टी कमिश्नर शिव सहाय, असिस्टेंट कमिश्नर विपिन सोनकर, एमपी सिंह, अशित मिश्रा, आशीष मिश्रा, विनोद मित्रा, जितेंद्र वर्मा, राज्य कर अधिकारी तेज प्रताप, अपूर्व शुक्ला, अर्चना वर्मा की टीम ने उरई में एक साथ चार मिठाई की दुकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। सर्वे के दौरान जानकारी मिली कि चारों मिठाई की दुकानों ने अपना 3.50 करोड़ रुपये का टर्न ओवर छिपाते हुए जीएसटी चोरी को अंजाम दिया है। प्रतिष्ठानों के संचालकों से मौके पर ही 17 लाख रुपये की पेनल्टी जमा कराई गई। टीम ने उससे जुड़े दस्तावेज भी जब्त किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

--
वर्जन
उरई में संचालित चार मिठाई की दुकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसमें 3.50 करोड़ का टर्न ओवर छिपाने की जानकारी मिली है। प्रतिष्ठानों से हमने दस्तावेज एकत्र किए हैं। आगे की कार्रवाई दस्तावेज के आधार पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एके सिंह, एडिशनल कमिश्नर एसआइबी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed