ग्राम पंचायतों में चलाए जाएं स्वच्छता अभियान रोजाना 1000 रैपिड एंटीजन टेस्ट कराने के सीएम ने दिए निर्देश ग्राम पंचायतों में चलाए जाएं स्वच्छता अभियान। इनके जरिए सभी गतिविधियोें की निगरानी की जाए। कंटेनमेंट जोन का निर्णय प्रशासन स्थानीय स्तर पर कर सकेगा। डोर-टू-डोर सर्वे अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। रैपिड टेस्ट करने के साथ ही संदिग्ध केसेज को शीघ्रता के साथ कोविड अस्पताल में भर्ती करने की कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने 1000 रैपिड एंटीजन टेस्ट प्रतिदिन करने के निर्देश दिए। कोविड-19 रोगी की स्थिति के मुताबिक उसे एल-1, एल-2 एवं एल-3 अस्पताल में भर्ती करने को कहा। मुख्यमंत्री ने प्राइवेट अस्पताल, आईएमए एवं नर्सिंग होम के साथ संवाद करके इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिए। जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने बताया कि डोर-टू-डोर सर्वे में 18624 ऐसे लोग मिले जो विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त थे। इनका प्रॉपर इलाज कराया जा रहा। शहर क्षेत्र में 72 कंटेनमेंट जोन बनाए गए। इसे बफर जोन मानते हुए लॉकडॉउन कर दिया गया। जिलाधिकारी ने कहाकि कोविड-19 से झांसी में जो अब तक मौत हुई वह अन्य बीमारियों से ग्रस्त होने की वजह से हुई। इस दौरान मंडलायुक्त सुभाष चंद शर्मा, एसएसपी डी प्रदीप कुमार, नोडल अधिकारी रामयज्ञ मिश्रा, सीडीओ शैलेश कुमार, नगर आयुक्त अविनाश राय, साधना कौशिक, डा. एसएन सेंगर समेत अन्य उपस्थित थे।