फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   sust hua manrega 80 per job adhure

सुस्त हुआ मनरेगा, अस्सी फीसद कार्य अब तक अधूरे

Mon, 18 Jan 2021 02:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
sust hua manrega 80 per job adhure
झांसी। मनरेगा के जरिए शुरू कराए गए काम समय बीतने के साथ बेहद सुस्त पड़ते जा रहे। जनपद में करोड़ों रुपये से करीब 12,473 काम शुरू हुए। लेकिन अब तक करीब 2,201 काम ही पूरे हो सके। अधूरे पड़े अस्सी फीसदी कार्यों में कई काम बीच में ही बंद हो चुके। कार्य शुरू कराने में अफसर भी दिलचस्पी नहीं दिखा रहे।
विज्ञापन

कोविड-19 के प्रकोप के दौरान बड़ी संख्या में श्रमिक अपने गांव वापस लौटे थे। उनको रोजगार दिलाने के लिए सरकार ने मनरेगा में करोड़ों रुपये झोंक दिए। मनरेगा के जरिए सार्वजनिक कार्यों के साथ ही व्यक्तिगत लाभार्थी योजना भी आरंभ हुई। इसके जरिए मेड़बंधी, बकरी आश्रय स्थल, खेत समतल करने जैसे कार्य शामिल किए गए। अपने नंबर बढ़वाने की गरज से अफसरों ने सार्वजनिक एवं व्यक्तिगत लाभार्थी योजना में 12 हजार से अधिक कार्य चयनित कर लिए लेकिन, कुछ ही माह में काम पटरी से उतरने शुरू हो गए। जून और जुलाई में बारिश होने से कच्चे कार्य ठप हो गए।
विज्ञापन

उधर, मजदूरों के वापस जाने का सिलसिला भी आरंभ हो गया। मजदूरों की संख्या अचानक से कम हो गई। अब मौके पर पर्याप्त श्रमिक नहीं मिल रहे। ऐसी परिस्थितियों में काम प्रभावित होने लगे। कई जगह काम प्रारंभिक चरण से भी आगे नहीं बढ़ सके हैं। व्यक्तिगत लाभार्थी योजना भी बीच राह में ठप पड़ी है। इसी तरह करीब 77 लाख रुपये से कनेरा नदी की सफाई शुरू कराई गई थी लेकिन, यह काम भी समय पर पूरा नहीं हो सका। मनरेगा सेल के आंकड़ों के मुताबिक जिले में कुल 12,473 कार्य आरंभ कराए गए थे। इनमें से अभी तक सिर्फ 2,201 कार्य ही पूरे हो सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नजर में मनरेगा के आंकड़े
अब तक रोजगार पाने वाले परिवार 59,141।
अनुसूचित जाति 8.97 लाख।
अनुसूचित जनजाति 0.19 लाख।
कुल कार्य 12473।
पूर्ण कार्य 2201।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed