{"_id":"6a515729d44f733dd50d8075","slug":"supporters-angered-by-the-denial-of-a-ticket-to-narottam-created-a-massive-ruckus-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-832824-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: नरोत्तम का टिकट कटने से गुस्साए समर्थकों ने जमकर किया बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: नरोत्तम का टिकट कटने से गुस्साए समर्थकों ने जमकर किया बवाल
विज्ञापन
- घोषित प्रत्याशी आशुतोष के खिलाफ की नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यालय में किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
दतिया। दतिया विधानसभा सीट पर हो रहे उप चुनाव में पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को भाजपा का टिकट न मिलने से नाराज उनके समर्थकों ने शुक्रवार को जमकर बवाल काटा। घोषित प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए समर्थकों ने भाजपा कार्यालय में प्रदर्शन किया। गुस्साए समर्थकों ने बाजार बंद कराए और झांसी-ग्वालियर हाईवे पर जाम लगा दिया। हाईवे पर आठ किमी तक वाहन फंसे रहे। इस दौरान नरोत्तम समर्थकों की जगह-जगह पुलिस से झड़प भी हुई।
साल 2023 के विधानसभा चुनाव में दतिया सीट से भाजपा के टिकट पर हार का सामना कर चुके पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का उप चुनाव में टिकट तय माना जा रहा था। नरोत्तम ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी थी। जनसंपर्क का क्रम शुरू हो गया था और जनसभाएं भी की जाने लगीं थीं। नरोत्तम ने नामांकन पत्र खरीद लिया था, शुक्रवार को दाखिल करने की चर्चाएं थीं। इसी बीच शुक्रवार को भाजपा ने आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार घोषित कर दिया। टिकट की घोषणा होते हुए नरोत्तम के समर्थकों में आक्रोश फैला गया।
गुस्साए समर्थकों ने पहले भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन किया। दतिया का बाजार भी बंद कराया। शाम तकरीबन साढ़े छह बजे समर्थक झांसी-ग्वालियर हाईवे पर पहुंच गए। उन्होंने हाईवे पर जाम लगा दिया। इस दौरान कई महिलाएं सड़क पर लेट गईं। हाईवे पर दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। जाम की वजह से हाईवे पर वाहनों की आठ किलोमीटर लंबी कतार लग गई। जाम में फंसे रहने से वाहनों में सवारों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। पानी तक के लिए लोग परेशान रहे। बाद में पुलिस ने दूसरे रास्तों से वाहनों को निकाला। वहीं, डबरा में भी नरोत्तम के समर्थकों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
0000
भांडेर में बंटी मिठाई, हुई आतिशबाजी
भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी दतिया के भांडेर के रहने वाले हैं। टिकट की घोषणा होते ही भांडेर में तिवारी के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी की गई। बता दें कि आशुतोष तिवारी भाजपा में विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। वे मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष भी रहे। 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने सेंवढ़ा सीट से टिकट मांगा था, लेकिन मिल नहीं पाया था।
0000
जाम में फंसे वाहनों को रूट डायवर्ट कर निकाला गया। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।
- मयूर खंडेलवाल, पुलिस अधीक्षक-दतिया