फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Superb batting of Satwik, Piyush and Siddharth gave victory to JDCA-D

सात्विक, पीयूष और सिद्धार्थ की शानदार बल्लेबाजी ने जेडीसीए-डी को दिलाई जीत

Thu, 07 Oct 2021 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Superb batting of Satwik, Piyush and Siddharth gave victory to JDCA-D
सीनीयर रेलवे इंस्टीट्यूट में चल रही आनंद मोहन मिश्रा क्रिकेट प्रतियोगिता मे खिलाडियों से परिचय
झांसी। डीएसए रेलवे मैदान पर झांसी क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित आनंद मोहन मिश्रा ट्राफी अंडर-16 ट्रायल मैच में चौथा मैच जेडीसीए-बी और जेडीसीए-डी के बीच खेला गया। जिसमें जेडीसीए-डी को बल्लेबाज सात्विक, पीयूष और सिद्धार्थ की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत चार विकेट से जीत मिली। मैच के दौरान मुख्य अतिथि उत्तर मध्य रेलवे के खेलकूद अधिकारी अमृतांश मौर्य ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन

निर्धारित 50 ओवरों के मैच में जेडीसीए-बी की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 113 रन ही बना सकी। जिसमें बल्लेबाज विक्रम कुशवाहा ने सर्वाधिक 25 रन बनाए। जेडीसीए-डी की ओर से गेंदबाज सिद्धार्थ ने तीन, मधुर यादव ने दो, रजनीश सुमन ने दो विकेट लिए। जेडीसीए-बी की ओर से कम रन बनाने पर चयनकर्ताओं द्वारा लक्ष्य को बढ़ाकर 220 कर दिया गया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेडीसीए-डी के बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 222 रन बनाकर मैच जीत लिया। जिसमें ओपनर बल्लेबाज पीयूष शर्मा ने नाबाद 50, सात्विक ने 74 रन, मनीष रायकवार ने 20, अर्चित गुप्ता ने 24 रन बनाए। जेडीसीए-सी की ओर से अंकित श्रीवास व विवेक यादव ने दो-दो विकेट लिए। मैच के दौरान अवनीश सचान, विभू श्रीवास्तव अंपायर की भूमिका में रहे। स्कोरर पीयूष नामदेव, मैच आर्ब्जवर रवि शंकर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed