{"_id":"587a777e4f1c1b982dba7f15","slug":"sunny-weather-increased-the-chill-people-kanpe","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप ढलते ही ठिठुरन बढ़ी, कांपे लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप ढलते ही ठिठुरन बढ़ी, कांपे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
winter jhansi
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकर संक्रांति पर सुबह गुनगुनी धूप से लोगों को कुछ राहत तो मिली मगर शाम को चली शीत लहर ने ठिठुरन बढ़ा दी। शनिवार को सर्वाधिक गलन महसूस की गई। हालांकि, न्यूनतम तापमान शुक्रवार की तुलना में दो अंक बढ़कर छह डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि फिलहाल कुछ दिन मौसम इसी तरह ठंडा रहेगा।
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर झांसी समेत पूर बुंदेलखंड पर पड़ रहा है। गलन और ठंड बढ़ने के साथ ही उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने पारा गिरा दिया है। कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। हालांकि, हवाओं की गति अभी धीमी रहने से जनपद में पाला अभी नहीं पड़ा है। जैसे-जैसे हवाओं की रफ्तार तेज होगी, ठंड में इजाफा होता जाएगा। शनिवार को सुबह मौसम साफ रहने लोगों ने धूप खिली रही। शाम चार बजे तक लोगों ने अच्छी धूप का लुत्फ उठाया। हल्की धूप ने सर्दी से कुछ राहत तो दी लेकिन शाम को सूरज ढलते ही ठंड परवान चढ़ने लगी। न्यूनतम तापमान लुढ़ककर छह डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार आगे कुछ दिन ऐसी ही ठंड बनी रहेगी।
आगे ऐसे तापमान का अनुमान
दिन अधिकतम न्यूनतम
रविवार 19 6
सोमवार 20 6
मंगलवार 21 7
बुधवार 19 8
किसानों के लिए सुझाव
मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव से राई-सरसों, मसूर, अलसी व अन्य फसलों में माहू कीट का प्रकोप होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि मोनोक्रोटोफास अथ्वा क्लोरपायरीफॉस 20 ईसी 1.25 लीटर प्रति हेक्टेयर की दर से 600 लीटर पानी में मिलाकर सुरक्षात्मक छिड़काव करें। सरसों में टॉपिंग करें, ताकि उनमें अधिक शाखाएं निकल सकें। जरूरत के अनुसार हल्की सिंचाई करें। चने की फसल में पुष्पावस्था के तुरंत बाद दो प्रतिशत यूरिया का घोल बनाकर प्रति हेक्टेयर छिड़काव करें।
विज्ञापन
70 स्थानों पर अलाव
बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, बीकेडी, इलाइट, मिनर्वा चौराहा, सीपरी बाजार तांगा स्टैंड, आवास विकास चौराहा, प्रेमनगर ऑटो स्टैंड, बड़ाबाजार ऑटो स्टैंड, जेल चौराहा, तालपुरा चौराहा सहित 70 जगहों पर अलाव जलवाए गए।