फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   sun dedication

डुबकी लगाई और दिया सूर्य को अर्घ्य

Mon, 15 Jan 2018 01:17 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Mon, 15 Jan 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
sun dedication
makar sankranti - फोटो : demo
रविवार को मकर संक्रांति परंपरागत रूप से मनाई गई। इस अवसर पर ओरछा और उन्नाव में भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। उन्होंने नदियों में डुबकी लगाई और सूर्य को जल अर्पित किया। इस अवसर पर लोगों ने भी घरों में शरीर पर तिल लगाकर स्नान किया। तिल और वस्त्रों का दान हुआ। सोमवार को भी मकर संक्रांति का मुहूर्त सुबह 11 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन

उन्नाव में लोगों ने नदी में स्नान कर परंपरानुसार मंदिर में जाकर भगवान सूर्य की प्रतिमा पर जल अर्पित किया। ओरछा की बेतवा नदी में भी भारी भीड़ उमड़ी। यहां स्नान के बाद लोगों ने मंदिर में जाकर भगवान राम के दर्शन किए। इसके अलावा बरुआसागर झील, माताटीला बांध, पहुज बांध पर भी शहर से खूब लोग पहुंचे। यहां लोगों ने गुनगुनी धूप में परिवार के साथ पिकनिक मनाई। इन स्थानों पर खासतौर पर युवाओं की खासी भीड़ रही। शहर के मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही।
विज्ञापन


खिचड़ी से दिया भाईचारे का संदेश
शहर में विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग संगठनों ने मकर संक्रांति के जरिये भाईचारे का संदेश दिया।
राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ महानगर क ी ओर से बड़ागांव गेट बाहर स्थित अंजनी हनुमान मंदिर में खिचड़ी भोज व ब्राह्मण मिलन कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष संजीत मिश्रा, प्रशांत रिछारिया, विवेक गोस्वामी, दीपक व्यास, सुजीत तिवारी, अमर सिद्ध मौजूद रहे। चिन्मय मिशन के आचार्य राघवेंद्र एवं अन्य सदस्यों ने भारत माता मंदिर में गायत्री मंत्र के आह्वान के साथ हवन किया। जिला अस्पताल में डा. सतीश उपाध्याय, नगर विधायक रवि शर्मा, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. बीके गुप्ता, डा. अशोक गांधी ने मरीजों व तीमारदारों को खिचड़ी वितरित की। बड़ागांव गेट बाहर स्थित श्री बालेश्वर हनुमान मंदिर में फूल बंगला सजा, इसके बाद नरेंद्र महाराज, दीपक जारौलिया, रवीश त्रिपाठी ने खिचड़ी वितरित की। इधर सर्व ब्राह्मण महासभा समिति सीपरी के आरके रिछारिया, सियाराम शरण चतुर्वेदी, अनिल सुडेले ने परशुराम भगवान का पूजन कर सामाजिक एकजुटता पर बल दिया। सखीपुरा बस्ती में ओम फाउंडेशन एवं समर्पण सेवा समिति की अर्पणा दुबे, पूजा आनंदानी, नितिन सेठ ने खिचड़ी तथा पतंग वितरित कीं। इधर बुंदेलखंड प्रगतिशील साहित्यकार संस्थान के सदस्यों ने काव्य पाठ कर पर्व मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अय्यप्पा मंदिर में दीप जलाए
सीपरी पहाड़ी पर स्थित स्वामी अय्यप्पा मंदिर में मकर संक्र ांति पर दीप प्रज्वलित किए गए। वेद मंत्रों के बीच हवन हुआ। नागराज पूजा तथा भगवान अय्यप्पा का अभिषेक व श्रृंगार हुआ। इस दौरान मंदिर को फूलों से सजाया गया। शाम को आरती हुई और मंदिर को दीपों से सजाया गया।


बाक्स  
संक्रांति और लोहड़ी मनाई
जेसीज संगठनों ने भी मकर संक्रांति और लोहड़ी के उपलक्ष्य में कार्यक्रम किए।
कोहिनूर ऑलवेज ब्राइट के कार्यक्रम में अध्यक्ष वैशाली पुंशी, सचिव राखी बजाज, सिमरन, भूमिका समेत अन्य महिलाओं ने रंगीला पंजाब थीम पर पंजाबी नृत्य किया। बच्चों ने पतंग उड़ायी और खिचड़ी वितरित की गई। इधर, जेसीआई झांसी क्लासिक की महिला शक्ति जेसीरिट विंग की विंग सचिव आकांक्षा भसीन, मोना कोहली, स्वाती जैन ने शक्ति नगर कालोनी में हुए कार्यक्रम में लोहड़ी मनाई।


भाजपाईयों ने खिचड़ी बांटी, किया सम्मान
झांसी। मकर संक्रांति पर्व पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने खिचड़ी वितरित की। समाज सेवियों का सम्मान कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। वहीं, वक्ताओं ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से सामाजिक समरसता के भाव विकसित होते है। कार्यक्रम में पतंगें भी उड़ायी गईं।
खैलार स्थित श्री हनुमान मंदिर के सामने सम्मान समारोह व खिचड़ी भोज हुआ। इसमें राम प्रसाद कुशवाहा, ओमी तिवारी, राम कुमार विदुआ, प्रदीप कुमार नामदेव, आदर्श गुप्ता आदि का सम्मान महापौर रामतीर्थ सिंघल, संजीव श्रृंगीऋषि, नरेंद्र कुमार तिवारी, छत्रपाल राजपूत ने किया ने किया। मढ़िया महादेव मंदिर परिसर में भूपेंद्र गुप्ता, प्रियंका सोनी, संतोष सोनी आदि ने, किसान बाजार के सामने छोटे लाल ठेकेदार, संजय वाल्मीकि, रिंकू द्विवेदी ने, मलिन बस्ती में प्रदीप सरावगी, संजीव पटैरिया आदि ने, इतवारी गंज में सभासद प्रदीप नगरिया, रविंद्र, भैय्यन गुप्ता ने, वार्ड 25 में रवि शर्मा भागीरथ श्रीवास, संजीव श्रृंगीऋषि ने खिचड़ी वितरित की।


बुजुर्गों संग मनायी मकर संक्रांति
झांसी। न्यू इंडिया फाउंडेशन के सदस्यों ने मकर संक्रांति पर सीपरी के सरकारी अनाथ आश्रम में बुजुर्गों को फल, लड्डू, गजक आदि प्रदान किए और स्वास्थ्य शिविर लगाया। इस मौके पर दवा भी वितरित की गई। इस अवसर पर मिथलेश बाजपेयी, गौरव गुप्ता, ऋषभ राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed