फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   IG summons investigation report on the couple's murder case.

Jhansi News: दंपती हत्याकांड के खुलासे के लिए आईजी ने तलब की जांच रिपोर्ट

Thu, 03 Sep 2026 02:25 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 03 Sep 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
IG summons investigation report on the couple's murder case.
झांसी। सीपरी बाजार के गोविंदपुरी में बुजुर्ग दंपती विश्वनाथ पाल और उसकी पत्नी भुवन देवी की हत्या मामले में चार दिन बाद भी कोई सुराग न मिलने पर आईजी आकाश कुलहरि ने अब तक की जांच रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने एसएसपी विकास कुमार से जांच की प्रगति समेत अब तक सामने आए तथ्यों की जानकारी ली। इसके बाद आईजी खुद मौके पर पहुंचे। आईजी ने अब तक जुटाए गए साक्ष्यों, जांच में सामने आए तथ्यों और पुलिस की ओर से की जा रही कार्रवाई के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने घटनास्थल और उसके आसपास की जांच से जुड़े पहलुओं को भी समझा। इसके बाद अधिकारियों को जांच आगे बढ़ाने और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर संभावित पहलू की पड़ताल करने के महत्वपूर्ण निर्देश दिए। जांच के दौरान पुलिस जिस व्यक्ति को शुरुआत में अहम मानकर चल रही थी, उसके घर में सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देने के बाद पुलिस को अपनी जांच की दिशा बदलनी पड़ी। अब पुलिस अन्य लोगों और घटनाक्रम से जुड़े संभावित सुरागों की पड़ताल कर
विज्ञापन

रही है। हत्याकांड के बाद पुलिस की कई टीमें अलग-अलग बिंदुओं पर काम कर रही हैं।

000
खुलासे के लिए अलग-अलग पुलिस टीम लगाई गई है। सभी तरह के साक्ष्य लिए जा रहे हैं। कुछ लोगोें से पूछताछ भी की गई है। एसएसपी को सभी पहलुओं पर जांच करके खुलासा करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

आकाश कुलहरि
आईजी, झांसी परिक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed