फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Suman Mishra honored with the title of Kavya Kaladhar

काव्य कलाधर की उपाधि से सम्मानित हुईं सुमन मिश्रा

Tue, 19 Oct 2021 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Suman Mishra honored with the title of Kavya Kaladhar
झांसी। साहित्यिक संस्था सरस्वती काव्य कला संगम चौबीसी जैन मंदिर नगरा के तत्वावधान में आयोजित साहित्यकार समारोह में प्रख्यात कवयित्री सुमन मिश्रा को उनकी साहित्यिक उपलब्धियों के लिए काव्य कलाधर की उपाधि से सम्मानित किया गया। प्रमिला जैन ने उन्हें अंगवस्त्रम, श्रीफल और पुष्पाहार देकर स्वागत किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रदीर पांडेय और महामंत्री नेमीचंद्र जैन ने प्रशस्ति पत्र भेंट किया।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ भगवान सिंह राही की छांदिक वाणी वंदना से हुआ। इसके पश्चात दिनेश शर्मा ने विजया दशमी के वास्तविक स्वरूप को समर्पित रचना पढ़ी। कृष्ण मुरारी श्रीवास्तव ने देश भक्ति गीतों से आजादी के दीवानों को याद किया। प्रदीप कुमार पांडेय, शायर उस्मान अश्क, साकेत सुमन चतुर्वेदी, हरशरण शुक्ला, श्याम शरण नायक, जीपी वर्मा, सागर कादिरी, कामता प्रसाद प्रजापति, अशोक मिश्र, अजय दुबे, राजेश तिवारी, नवोदित कवि मोहित माहौर आदि ने भी अपनी रचनाएं पढ़ी। कवि गोष्ठी की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष डॉ. रामशंकर भारती ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed