फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   sukhnai ndi ke ghat pr khuleaam bik rhi kacchi sarav

झांसी में सुखनई नदी के घाट पर खुलेआम बिकती है कच्ची शराब, लोग परेशान

Thu, 19 Sep 2019 12:33 PM IST
झांसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Thu, 19 Sep 2019 12:33 PM IST
विज्ञापन
sukhnai ndi ke ghat pr khuleaam  bik rhi kacchi sarav
सुखनई नदी के घाटों पर बिकती कच्ची शराब - फोटो : अमर उजाला

झांसी के मऊरानीपुर नगर के सुखनई नदी के घाट पर खुलेआम कच्ची शराब बेची जा रही है। जलविहार मेला शुरू होने के पहले नगर के लोगों की शिकायत पर जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली पुलिस को इसे तत्काल प्रभाव से बंद कराने के निर्देश दिए थे, लेेकिन कोतवाली पुलिस की उदासीनता की वजह से अब भी नदी के घाट पर कच्ची शराब बेची जा रही है।

विज्ञापन


घाट पर शराबियों का जमावड़ा होने के कारण मेला देखने के लिए जाने वाले लोगों में भय रहता है। जलविहार मेले की शुरूआत से पहले जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने नगर के लोगों के साथ बैठक की थी, जिसमें भाजपा नगर अध्यक्ष नरेंद्र दमेले सहित स्थानीय लोगों ने अधिकारियों को बताया था कि सुखनई नदी के किनारे मदरसा सरस्वती विद्या मंदिर व नगर के प्राचीन मंदिर है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया था कि नदी के घाट पर सुबह 5 बजे से देर रात तक खुलेआम कच्ची शराब बेची जाती है, जिससे दर्शनार्थियों और स्कूल आने-जाने वाले बच्चों के बीच शराबियों का डर बना रहता है। इस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सख्ती से कोतवाली प्रभारी को तुरंत कच्ची शराब की बिक्री बंद करवाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि अगर घाटों पर कच्ची शराब बिकने की सूचना आई तो सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। लेकिन, उनके आदेशों को मऊरानीपुर पुलिस ने ताक पर रख दिया। इससे कार्रवाई न होने के डर से खुलेआम पूर्व की तरह ही घाटों पर कच्ची शराब की बिक्री जारी है। इससे मेला देखने के लिए जाने वाले लोगों में भय बना रहता है। स्थानीय लोगों ने डीएम व एसएसपी से कच्ची शराब की बिक्री पर तत्काल बंद कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed