फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   suiside attampt

सिंचाई विभाग के कर्मचारी ने की आत्मदाह की कोशिश

Fri, 17 Nov 2017 01:11 AM IST
jhansi
jhansi Updated Fri, 17 Nov 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
suiside attampt
अपराध्‍ा - फोटो : demo pic
सिंचाई विभाग की अनुसंधान एवं नियोजन शाखा के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रतन लाल रायकवार (40) ने बृहस्पतिवार की दोपहर कार्यालय परिसर में खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। कर्मचारी का गंभीरावस्था में मेडिकल कालेज में इलाज जारी है। कर्मचारी ने विभाग के अधीक्षण अभियंता पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। जबकि, अभियंता ने कर्मचारी के आरोपों को गलत बताया है।
विज्ञापन



इलाइट - सीपरी रोड से हाइडिल कालोनी की ओर जाने वाले मोड़ पर सिंचाई विभाग की अनुसंधान एवं नियोजन शाखा का कार्यालय है, जिसमें रतन लाल रायकवार चपरासी के पद पर कार्यरत है। रोजाना की तरह बृहस्पतिवार को सुबह वह कार्यालय पहुंचा था। दो - ढाई घंटे रुकने के बाद वह बाहर निकल गया। आधा घंटे बाद वह वापस आया, उसके हाथ में एक बोतल थी, जिसमें आधा लीटर पेट्रोल भरा हुआ था। इससे पहले की कार्यालय में मौजूद अन्य कर्मचारी कुछ समझ पाते, उसने बोतल से अपने शरीर पर पेट्रोल डाल लिया। यह देख कर्मचारियों ने उसे पकड़ा, लेकिन वह भागकर कार्यालय के बाहर पहुंच गया और आग लगा ली। इससे कार्यालय में हड़कंप मच गया। साथी कर्मचारियों ने किसी तरह आग बुझाई और सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रतन लाल को गंभीरावस्था में इलाज के लिए महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। यहां इलाज जारी है। कर्मचारी की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन



कर्मचारी रतन लाल ने विभाग के अधीक्षण अभियंता पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। कर्मचारी ने बताया कि उसे बोनस का भुगतान नहीं किया गया है। इसके अलावा बंगले पर काम करने का दबाव बनाया जाता है। वहीं, अधीक्षण अभियंता हेमंत कुमार गुप्ता ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि कर्मचारी शराब पीने का आदि है। पहले भी वह हेयरडाई पीकर आत्महत्या की कोशिश कर चुका है। कार्यालय में उसका व्यवहार ठीक नहीं रहता हे। उसे पूर्व में कार्य में सुधार की चेतावनी जारी की गई थी, जिसकी वजह से उसके बोनस का भुगतान नहीं हुआ है। उसके स्थानांतरण के लिए भी लिखा जा चुका है। न तो उसे बंगले पर काम के लिए बुलाया गया और न ही अन्य किसी तरह का उत्पीड़न किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, नवाबाद थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक हेमंत कुमार ने बताया कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं आई है, जिससे मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।

पिता की मृत्यु पर हुई थी अनुकंपा नियुक्ति
रतन लाल के पिता भवानी रायकवार सिंचाई विभाग की अनुसंधान एवं नियोजन शाखा में कार्यरत थे। सत्रह साल पहले उनकी मृत्यु हो गई थी। पिता की मृत्यु के बाद रतन लाल की विभाग में अनुकंपा नियुक्ति हुई थी। साथी कर्मचारियों ने बताया कि रतन लाल आए दिन शराब पीकर कार्यालय आ जाता था। अक्सर हंगामा भी करने लगता था। पहली पत्नी की मौत के बाद उसने दूसरी शादी की थी, लेकिन यह रिश्ता भी ज्यादा दिन नहीं चल पाया था। उसके परिवार के अन्य सदस्य सागर गेट अंदर स्थित पुराने घर में रहते है, परंतु रतन लाल अकेला सरकारी आवास में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed