फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   suicide by hanging

पत्नी की साड़ी को फंदा बनाकर युवक ने लगाई फांसी

Wed, 07 Apr 2021 01:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
suicide by hanging
socide.jpg - फोटो : socide.jpg
झांसी। तालपुरा स्थित ज्वाला कंपाउंड निवासी एक युवक पत्नी की साड़ी को ही मौत का फंदा बनाकर उस पर झूल गया। पत्नी के शोर मचाने पर पड़ोसी युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन, उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

थाना नवाबाद निवासी जितेंद्र कुशवाहा (38) पत्नी रेखा, पुत्र पुष्पेंद्र (12) एवं पुत्री के साथ तालपुरा में किराए के मकान में रहता था। जीविकोपार्जन के लिए जितेंद्र एक साड़ी की दुकान में हेल्पर का काम करता था। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह के समय घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस वजह से जितेंद्र मंगलवार को काम पर भी नहीं गया। दोपहर करीब एक बजे अपने मकान के ऊपरी कमरे में गया और पत्नी की साड़ी निकालकर उससे फंदा बनाया। वहीं, पंखे के कुंडे पर फंदा लगाकर लटक गया। तब तक उसकी पत्नी भी वहां पहुंच गई। जितेंद्र को ऐसा करते देख उसने शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

शोर सुनकर पड़ोसी वहां पहुंच गए। दरवाजा तोड़कर जितेंद्र को फंदे से उतारा गया। उस समय जितेंद्र जीवित हालत मेें था। पड़ोसी उसे तुरंत लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंचे लेकिन, कुछ देर बाद डॉक्टरोें ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर नवाबाद पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। जितेंद्र की मौत के बाद परिजन बिलखने लगे। उसके दोनों छोटे बच्चों का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इंस्पेक्टर नवाबाद का कहना है कि मौत की वजह अभी साफ नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed