{"_id":"5efce4fd8ebc3e42c94d843d","slug":"sucide-moth-news-jhs170463582","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने जिस कुएं में कूदकर दी थी जान, उसी में छलांग लगा पति ने भी मौत को गले लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी ने जिस कुएं में कूदकर दी थी जान, उसी में छलांग लगा पति ने भी मौत को गले लगाया
विज्ञापन
राहुल का फाइल फोटो
- फोटो : MOTH
झांसी। थाना शाहजहांपुर के ग्राम तालौड निवासी 30 वर्षीय युवक राहुल दोहरे अपनी पत्नी की मौत का गम और ससुरालवालों के दबाव को नहीं झेल पाया, 10 दिन पहले जिस कुएं में कूदकर पत्नी ने आत्महत्या की थी उसी कुएं में कूदकर राहुल ने आत्महत्या कर ली। राहुल 30 जून से घर से लापता था। बुधवार को दिन में 3 बजे गांव के बाहर कुएं में उसका शव पड़ा मिला। राहुल की पत्नी ऊर्वशी ने एक व्यक्तिगत मामले को लेकर हुई पारिवारिक कलह में 19 जून को आत्महत्या कर ली थी। राहुल के परिजनों का आरोप है कि ससुरालवाले उस पर दहेज उत्पीड़न के मामले में फंसाने और जमीन बच्चों के नाम करने का दबाव बना रहे थे। राहुल अपने घर का इकलौता बेटा था।
राहुल की ससुराल भांडेर थाना अंतर्गत ग्राम बसवाह में है। उसकी पत्नी उर्वशी की मौत के बाद राहुल के ससुरालवालों ने उसके पिता के नाम की जमीन को राहुल के तीनों बच्चों के नाम करने की शर्त रखी थी। आरोप है कि ऐसा न करने पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट की धमकी दी जा रही थी। परिजनों के अनुसार राहुल के पिता घनश्याम दोहरे ने बेटे के ससुरालवालों से कहा कि 25 जून को उनकी बिटिया की शादी है, इसके बाद राहुल के तीनों बच्चों के नाम वह जमीन कर दी जाएगी, लेकिन ससुरालवाले नहीं माने और राहुल व परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने की जिद पर अड़ गए। दबाव के चलते घनश्याम दोहरे ने 23 जून को मोंठ तहसील पहुंच कर अपने नाम की साढे़ चार बीघा जमीन राहुल के तीनों बच्चों के नाम कर दी।
चूंकि जमीन पर केसीसी कार्ड बना था इसलिए जमीन का दाखिल- खारिज नहीं हो सका। यह बात जब राहुल के ससुरालवालों को पता तली तो उन्होंने फिर दबाव बनाना शुरू कर दिया। इधर, 25 जून को राहुल ने अपनी बहन की शादी की। उधर, 26 जून को राहुल के ससुरालवाले फिर आ गए और कहा कि केसीसी कार्ड का 1 लाख रुपया एक सप्ताह के अंदर बैंक में जमा करा दो। क्योंकि जब तक केसीसी कार्ड जमा नहीं होगा तब तक जमीन बच्चों के नाम दाखिल खारिज नहीं होगी। परिजनों का आरोप है कि ससुरालवाले राहुल को कुछ घंटे तक जबरन कमरे में बंद किए रहे और उस पर तरह-तरह से दबाव बनाते रहे। राहुल ने बहुत कहा कि उसके पास इतने रुपये नहीं हैं। उसने गांव से कर्ज लेकर पिता से जमीन की लिखा-पढ़ी कराई है। लेकिन ससुरालवाले नहीं माने ओर एक सप्ताह बाद फिर आने की बोल कर चले गए। राहुल उनका यह दबाव नहीं झेल सका और 30 जून दोपहर 12 बजे वह घर से लापता हो गया। वह देर शाम तक नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन राहुल का कहीं पता नहीं चल सका। बुधवार की सुबह गांव के लोगों ने कुएं में उसकी चप्पल उतराती देखी तो गोताखोरों को बुलाया गया। कांटे की मदद से राहुल के शव को निकाला गया।
विज्ञापन
पिता बोले-पुलिस ने मेरी बात नहीं सुनी
मृतक के पिता घनश्याम दोहरे का कहना कि राहुल की ससुरालवाले अनावश्यक दबाव बना रहे थे जिसके कारण वह तनाव में रहने लगा था और उसी दबाव में वह कुएं में कूद गया। राहुल के ससुरालवालों के खिलाफ उन्होंने पुलिस को बताया था लेकिन पुलिस ने उनकी बात पर गौर नहीं किया। राहुल उनका इकलौता बेटा और बुढ़ापे का सहारा था। वह पत्नी की मौत होने से भी परेशान था। सात दिन पहले ही उसने अपनी बहन की विदाई की थी।
अनाथ हो गए तीन बच्चे
पति-पत्नी की मौत के बाद उनके 3 बच्चे अनाथ हो गए। राहुल के दो बेटे और एक बेटी है, बड़ा बेटा मयंक 5 साल का, 4 साल की बेटी कंचन और 3 साल का बेटा मानव है। जिनके ऊपर से मां-बाप का साया उठ गया है। तीनों बच्चे दादा दादी की देखरेख में हैं।
किसी ने लिखित सूचना नहीं दी है। ससुरालवालों के विरुद्ध उन्हें बताया गया था कि पत्नी की मौत के गम में राहुल ने आत्महत्या कर ली। यदि कोई सूचना आएगी तो कार्रवाई की जाएगी।
शैलेंद्र सिंह, थाना प्रभारी

ऊर्वशी का फाइल फोटो- फोटो : MOTH