फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   success of chandrayan shown in rangoli

रंगोली व चित्रों में दिखी चंद्रयान की सफलता

Wed, 24 Jul 2019 08:12 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 08:12 PM IST
विज्ञापन
success of chandrayan shown in rangoli
रंगोली व चित्रों में दिखी चंद्रयान की सफलता
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के ललित कला संस्थान में छात्र-छात्राओं ने भारत के चंद्रयान अभियान की सफलता को अपनी कलाकृतियों के जरिए उकेरा और वैज्ञानिकों के प्रयासों को दिखाया, जिन्हें लोगों ने सराहा। इनके अवलोकन के बाद कला संकाय के अध्यक्ष प्रो. सीबी सिंह ने कहा कि विद्यार्थी अपनी सोच को सकारात्मक और ऊंचा रखें। इससे ही सफलता का मार्ग मिलता है।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने भविष्य के लिए लक्ष्य तय करें। उसे पाने के लिए पूरे मन से मेहनत करें। इसरो के प्रमुख के सिवन और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इसके सशक्त उदाहरण हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वह खूब सपने देखें और समय का सदुपयोग करें। श्रम और निरंतर अभ्यास से ही सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है। ज्ञान के दायरे को विस्तार भी दें। वहीं, प्रो. देवेश निगम ने कहा कि कला का संसार बहुत व्यापक है। यदि सभी विद्यार्थी निरंतर अभ्यास करते हैं तो इससे उनकी प्रतिभा में और भी निखार आएगा। कडे़ श्रम और अभ्यास के बल पर विद्यार्थी अपना व विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर सकते हैं। प्रदर्शनी के अवलोकन अवसर पर जन संचार एवं पत्रकारिता संस्थान के शिक्षक उमेश शुक्ल, राघवेंद्र दीक्षित, ललित कला संस्थान की समन्वयक डॉ. श्वेता पांडेय ने भी विचार व्यक्त किए। छात्र गजेंद्र सिंह ने चंद्रयान अभियान को रंगोली के माध्यम से प्रदर्शित किया। वहीं, कई विद्यार्थियों ने कैनवास पर चित्र बनाए। इस अवसर पर डॉ. अजय कुमार गुप्त, जयराम कुटार, आरती वर्मा, कमलेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed