फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Students will now learn robotics, coding, and AI technology.

Jhansi News: छात्र अब सीखेंगे रोबोटिक्स, कोडिंग और एआई तकनीक

Sat, 17 Oct 2026 02:38 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sat, 17 Oct 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Students will now learn robotics, coding, and AI technology.
ललितपुर। राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं रोबोटिक्स, कोडिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी आधुनिक तकनीकों को अब किताबों में पढ़ने के साथ प्रयोग करके सीखेंगे। इसके लिए विद्यालयों में अटल टिंकरिंग लैब स्थापित की जाएगी। इसको लेकर विभाग ने कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग अंतर्गत 39 राजकीय विद्यालय हैं। इनमें 31 राजकीय हाईस्कूल और आठ राजकीय इंटर कॉलेज शामिल है। इनमें करीब चालीस हजार छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा मिल सके, इसके लिए शासन की ओर से तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ छात्रों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने और विज्ञान में उनकी रुचि बढ़ाने की पहल की जा रही है। जिसमें छात्र-छात्राओं को रोबोटिक्स, कोडिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी आधुनिक तकनीकों को किताबों में पढ़ने के साथ-साथ प्रयोग करके भी सिखाया जाएगा। इसके लिए विद्यालयों में अटल टिंकरिंग लैब स्थापित की जाएंगी। इन प्रयोगशालाओं में रोबोटिक्स, कोडिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर जोर दिया जाएगा। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक लैब का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक सोच विकसित करना और तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त कराना है। इससे उन्हें नए विचारों को मॉडल के रूप में तैयार करने का अवसर मिलेगा। साथ में वह तकनीकी समस्याओं का समाधान खोजना भी सीखेंगे। यह पहल छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करेगी। जिससे उनकी रचनात्मकता और नवाचार क्षमता बढ़ेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार विद्यालयों में अटल टिंकरिंग लैब बनाई जाएगी। इसको लेकर कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed