{"_id":"6a972ed0608bb1c2870979c3","slug":"students-enthusiastically-demonstrated-their-sports-skills-jhansi-news-c-420-1-sjhs1002-12148-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: विद्यार्थियों ने उत्साह से किया खेल कौशल का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: विद्यार्थियों ने उत्साह से किया खेल कौशल का प्रदर्शन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
समथर। कस्बे के ऐतिहासिक किले परिसर में राजमाता कृष्णा पब्लिक स्कूल का वार्षिक खेल कार्यक्रम उत्साह और उमंग के साथ आयोजित हुआ। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स विभाग प्रभारी डॉ. सूरज पाल सिंह, स्कूल प्रबंधक वसुंधरा और डीएफओ अभिषेक सिंह इनामदार ने दीप प्रज्वलित कर इसका शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इनमें भाला फेंक, गोला फेंक और दौड़ सहित अन्य खेल शामिल रहे। विद्यार्थियों ने उत्साह से अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के दौरान विद्यालय परिसर में खेल भावना और प्रतिस्पर्धा का माहौल देखने को मिला। डॉ. सूरज पाल सिंह ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित होती है। स्कूल प्रबंधन ने प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
स्कूल प्रबंधक वसुंधरा ने बताया कि यह कार्यक्रम हर वर्ष दिवंगत ज्योत्स्ना राजे की जयंती पर मनाया जाता है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कंसाना, प्रधानाचार्य समेत रामेंद्र सिंह, सन्यापत सिंह, उमेश श्रीवास्तव, शुभांकर परिहार, रामरूप गुर्जर, सरनाम कुशवाहा, यदु यादव आदि उपस्थित थे।