फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Students badnami fear

छात्रा की जिंदगी पर भारी पड़ा बदनामी का डर

Tue, 10 Nov 2020 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Students badnami fear
झांसी। लहचूरा थाना इलाके में नाबालिग छात्रा को अगवा करने की कोशिश में विफल होने पर आरोपी युवक ने ने उसकी जहर पिलाकर हत्या कर दी। युवक लगातार छात्रा के साथ छेड़खानी करता आ रहा था। छात्रा के परिजनों को भी इसकी जानकारी थी, लेकिन बदनामी के डर से पुलिस के पास नहीं पहुंचे। अगर समय रहते परिजन पुलिस से शिकायत कर देते तो शायद आरोपी छात्रा की जान लेने की हिमाकत नहीं कर पाता।
विज्ञापन

मृतका के परिजनों ने बताया कि उन्हें पता था कि आरोपी युवक पिछले काफी समय से उनकी बेटी के साथ छेड़खानी करता आ रहा है। रास्ते में आते - जाते में वो पीछा करता था। अक्सर छींटाकशी भी करता था। बेटी ने ये बात उन्हें बताई थी। कई बार मन हुआ कि पुलिस से शिकायत कर दी जाए, लेकिन हिम्मत नहीं जुटा पाए। डर था कि इससे उनकी बेटी की बदनामी न हो जाए। बेटी के पिता ने बताया कि उन्हें नहीं पता था कि उनकी ये कमजोरी बेटी की जान पर भारी पड़ जाएगी। बेटी की जान जाने के बाद उन्हें अपनी इस गलती पर पछतावा हो रहा है। पुलिस से अगर पहले शिकायत कर दी होती तो आरोपी युवक जान लेने जैसी घटना को अंजाम नहीं दे पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed