फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Students are not interest take admision in school

स्कूल में प्रवेश लेने में विद्यार्थी नहीं ले रहे हैं रुचि

Sat, 22 Aug 2020 11:28 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Students are not interest take admision in school
झांसी। माध्यमिक शिक्षा विभाग के स्कूल खुले हुए हैं। सभी कक्षाओं में विद्यार्थियों के प्रवेश लिए जा रहे हैं। लेकिन वर्तमान में विद्यार्थी एडमिशन लेने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। यही वजह है कि अभ्यर्थियों के परीक्षा आवेदन पत्र काफी कम संख्या में अपलोड हुए हैं। इसे प्रयागराज बोर्ड ने संतुष्टि जनक न होना कहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल यादव ने कहा की सभी विद्यालय विद्यार्थियों का प्रवेश सुनिश्चित कराए। अभिभावकों तथा विद्यार्थियों को अगर कोई समस्या आए तो उन्हें इसकी जानकारी दें।
विज्ञापन

कोरोना काल में विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही है। वर्तमान शिक्षा सत्र में विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश के लिए प्रक्रया जारी है। विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन पत्र भी लिए जा रहे हैं। व्यक्तिगत संकाय के विद्यार्थियों के लिए बोर्ड ने अग्रसारण केंद्र भी निर्धारित कर दिए हैं। इनमें कई तो ग्रामीण इलाकों में भी बनाए गए हैं। लेकिन इसके बाद भी विद्यार्थी एडमिशन लेने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। प्रयागराज बोर्ड ने प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को दिए निर्देश में इसे संतुष्टि जनक नहीं माना है। बोर्ड ने कहा है कि व्यक्तिगत तथा संस्थागत अभ्यर्थियों के परीक्षा आवेदन पत्र ऑनलाइन अपलोड काफी कम हुए हैं। कक्षा 9, 10, 11 तथा 12 में अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र पर्याप्त संख्या में नहीं भरे जा रहे हैं। बोर्ड ने कहा कि कोई भी विद्यार्थी प्रवेश लेने से वंचित ना होने पाए। जिला विद्यालय निरीक्षक सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्य के साथ बैठक करें और उन्हें बोर्ड के निर्देशों से अवगत कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed