फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Student write script his kidnaping

Jhansi News: प्रेमिका से बदला लेने के लिए बारहवीं के छात्र ने रची खुद के अपहरण की साजिश

Thu, 12 Jan 2023 10:44 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
Student write script his kidnaping
झांसी। बारहवीं के छात्र ने फिल्मी अंदाज में खुद के अपहरण की साजिश रच डाली। हालांकि चार दिन बाद ही उसकी पोल खुल गई। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि प्रेमिका के धोखा देने से नाराज होकर वह उसे सबक सिखाना चाहता था। पुलिस ने दो नाबालिग दोस्तों समेत उसे आपराधिक षड्यंत्र रचने के आरोप में गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सीओ मऊरानीपुर राजेश राय के मुताबिक मऊरानीपुर के कटरा कस्बा निवासी हिमांशु श्रीवास ने 6 जनवरी को अपने भाई ऋतिक श्रीवास (20) के अपहरण की सूचना दी थी। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से ऋतिक को खोज निकाला। पुलिस टीम जब वहां पहुंची तब ऋतिक घायलावस्था में पड़ा था। घायल ऋतिक ने बताया उसे कुछ लोगों ने अगवा करके उस पर ब्लेड से हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन, जब उसकी कॉल डिटेल खंगाली गई तब पुलिस को शक हुआ। जिन नंबरों पर ऋतिक की सबसे ज्यादा बात हुई थी, उन लोगों को उठाकर उनसे पूछताछ की तब झूठी कहानी से पर्दा उठ गया।
विज्ञापन

पूछताछ में ऋतिक ने पुलिस को बताया कि वह अपनी सहपाठी से प्रेम करता था लेकिन, कुछ समय से उसकी प्रेमिका दूसरे युवक के साथ घूमने लगी थी। इसके बाद उसने प्रेमिका और उसके दोस्त को सबक सीखने के लिए अपहरण की साजिश रची और उन दोनों के नाम पुलिस को अपहरणकर्ता के तौर पर बताए। पुलिस ने ऋतिक उसके दो नाबालिग दोस्त एवं फर्जी सिम बेचने वाले दुकानदार उमेश सेन के खिलाफ 204, 120 बी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंंह के मुताबिक आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed