{"_id":"60dcd2568ebc3ef9f84263e2","slug":"student-with-gangrape-after-that-three-people-arrest-jhansi-news-jhs1984221120","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले युवक ने छात्रा से दुष्कर्म किया और फिर दो दोस्तों को सौंप दिया, तीनों गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले युवक ने छात्रा से दुष्कर्म किया और फिर दो दोस्तों को सौंप दिया, तीनों गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। एक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। एक युवक ने छात्रा से दोस्ती गांठकर पहले शारीरिक संबंध बनाए और फिर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। इतना ही नहीं उसने छात्रा को डरा धमकाकर अपने दो दोस्तों को सौंप दिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपी बीए के छात्र बताए जा रहे हैं।
थाना कोतवाली इलाके की रहने वाली एक छात्रा की बड़ागांव गेट बाहर रहने वाले पुष्पेंद्र उर्फ गोलू कुशवाहा से दो साल पहले जान-पहचान हुई थी। कुछ ही दिनों में जान पहचान दोस्ती में बदल गई। छात्रा का कहना है कि एक दिन पुष्पेंद्र ने अश्लील वीडियो बना लिया और फिर उसे ब्लैकमेल करने लगा। उसे निरंतर धमकाया जाता। आरोपी ने एक दिन वह वीडियो अपने एक दोस्त सत्यम कॉलोनी निवासी विशाल यादव को भी भेज दिया। युवक अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसका शारीरिक शोषण करने लगे। इनके एक तीसरे दोस्त बड़ागांव गेट बाहर अमान का बगीचा निवासी हर्ष दीवान भी दुष्कर्म किया। पहले तो छात्रा डर के मारे सहती रही लेकिन बाद में उसने हिम्मत दिखाई और पुलिस की शरण ली। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के बुने जाल में फंसे युवक
झांसी। पीड़िता ने घटना की शिकायत पुलिस की साइबर सेल से की थी। मामला थाना कोतवाली थाने से जुड़ा होने की वजह से घटना की पूरी जानकारी कोतवाली पुलिस को दे दी गई थी। पुलिस ने शांति के साथ अपना जाल बुनना शुरू कर दिया था। बुधवार को युवकों ने पीड़िता को मिलने के लिए सूजे खां खिड़की के पास एक सूने मकान में बुलाया। समय शाम पांच बजे का तय हुआ था। पुलिस पहले ही सादा वर्दी में मकान के इर्दगिर्द पहुंच चुकी थी। लड़की जैसे ही मकान में दाखिल हुई, उसके साथ कोतवाल देवेश शुक्ला भी अपनी टीम के साथ पहुंच गए और वहां मौजूद तीनों आरोपियों को दबोच लिया। लड़की की तहरीर पर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जबकि, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया।