फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Student was tapping junior student's phone, slapped her friend for protesting

Jhansi: जूनियर छात्रा का फोन हैक कर रहा था छात्र, साथियों को दिखाता मैसेज; विरोध करने पर सहेली को जड़ा थप्पड़

Thu, 18 Apr 2024 03:55 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Thu, 18 Apr 2024 03:55 AM IST
सार

ये घटना 29 फरवरी 2024 की है। मगर छात्रा दहशत में आने की वजह से शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा पाई थी। बताया गया कि पिछले सप्ताह छात्रा ने मामले की शिकायत विभाग के एक शिक्षक से की।

विज्ञापन
Student was tapping junior student's phone, slapped her friend for protesting
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में जूनियर छात्रा का सीनियर छात्र ने फोन हैक कर लिया था। छात्रा के फोन पर आने वाले मैसेज अपने साथियों को दिखाता था। जब छात्रा को इसका पता चला तो वो अपनी सहेली के साथ विरोध दर्ज कराने पहुंची। बहस के दौरान छात्र ने सहेली को थप्पड़ मार दिया। शिकायत पर अब आरोपी को क्लास से प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन


ये घटना 29 फरवरी 2024 की है। मगर छात्रा दहशत में आने की वजह से शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा पाई थी। बताया गया कि पिछले सप्ताह छात्रा ने मामले की शिकायत विभाग के एक शिक्षक से की। फिर ये मामला कुलानुशासक मंडल के पास पहुंचा। बताया गया कि कृषि विज्ञान संस्थान के छात्र ने अपनी जूनियर छात्रा का बहाने से मोबाइल ले लिया था। फिर किसी तरह उसने छात्रा का मोबाइल हैक कर लिया। छात्रा के मोबाइल पर आने वाले मैसेज को उसने अपने दोस्तों को दिखाना शुरू कर दिया। किसी दोस्त ने इसकी जानकारी छात्र को दी तो वो अपनी एक सहेली के साथ विरोध करने छात्र के पास पहुंच गई। 
विज्ञापन


बहस होने पर सीनियर छात्र ने जूनियर छात्रा के साथ आई सहेली को थप्पड़ मार दिया। कुलानुशासक मंडल ने दोनों पक्षों की बात सुनी। सहेली को थप्पड़ मारने, गाली गलौज करने, अभद्र टिप्पणी लिखने और फोन हैक करने की शिकायत सही पाई गई। इसकी पुष्टि खुद छात्र ने लिखित रूप में की है। कुलसचिव विनय कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी छात्र को अग्रिम आदेश तक क्लास से प्रतिबंधित कर दिया गया है। उसके अभिभावकों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed