फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Student voice around in sadan ask mansingh

प्रतियोगी छात्रों और शिक्षकों की सदन में गूंजेगी आवाज: डॉ. मान सिंह

Sat, 05 Dec 2020 12:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
Student voice around in sadan ask mansingh
झांसी। झांसी-इलाहाबाद खंड स्नातक चुनाव में 24 साल बाद सपा ने परचम लहराया है। सपा प्रत्याशी डॉ. मान सिंह यादव ने अपने पहले ही चुनाव में जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी छात्रों और शिक्षकों की आवाज सदन में गूंजेगी। वह वित्तविहीन शिक्षकों के मुद्दे को सदन में उठाएंगे।
विज्ञापन

स्नातक चुनाव में सपा के प्रत्याशी डॉ. मान सिंह यादव मूलत: कौशांबी जिले के बयरमपुर के निवासी हैं। दो भाइयों में सबसे छोटे डॉ. मान सिंह यादव के पिता श्रीकृष्ण यादव भी जूनियर हाईस्कूल से प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। जबकि डॉ. मान सिंह यादव खुद प्रयागराज के मनौरी स्थित पब्लिक इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। उनकी पत्नी प्रभा यादव भी इसी विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। प्रयागराज के सपा जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर के मुताबिक डॉ. मान सिंह यादव समाजवादी शिक्षक सभा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन

साल 2004 में माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड से शिक्षक पद पर उनकी नियुक्ति आगरा में हुई। इसके बाद उनका स्थानांतरण प्रयागराज में हो गया। डॉ. मान सिंह 10 हजार चयनित शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर संघर्ष करने के बाद चर्चा में आए थे। शिक्षण के साथ शिक्षकों की समस्या को लेकर संघर्ष करते रहे हैं। जीत के बाद डॉ. मान सिंह यादव ने कहा कि स्नातक वर्ग और शिक्षक साथियों ने जिस विश्वास से मुझे चुना है, उसे पूरा करूंगा। समस्याओं को लेकर सदन में आवाज गूंजती रहेगी। उन्होंने कहा कि ये सपा कार्यकर्ताओं की जीत है। शिक्षामित्रों के समायोजन को लेकर उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने शिक्षामित्रों को समायोजित करने का काम किया था। अब इसे मुद्दे को सदन में उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed