{"_id":"592f1dc24f1c1b1466bdb39a","slug":"student-learning","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों ने सीखे जीवन उपयोगी काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों ने सीखे जीवन उपयोगी काम
jhansi
Updated Thu, 01 Jun 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
अायाोजन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई कॉलेजों में चल रहे समर कैंपों का बुधवार को समापन हो गया। शिविरों में विद्यार्थियों ने खेलों के अलावा जीवन में उपयोगी काम सीखे। कैंपों के समापन कार्यक्रमों में प्रतिभागी बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा कई मनोरंजक खेलों में हिस्सा लिया।
बालाजी पब्लिक स्कूल में आयोजित समर कैंप के समापन पर विद्यार्थियों ने आर्ट, क्राफ्ट योग व डांस का प्रदर्शन किया। प्राचार्या निशा गुप्ता व डायरेक्टर नीलम गुप्ता ने विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। गोयनका पब्लिक स्कूल में आयोजित समर कैंप के समापन पर ओम प्रकाश अग्रवाल, राकेश झा, विजय अग्रवाल ने बच्चों को मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। बच्चों ने कैंप में स्केटिंग, मेहंदी, डांस आदि का प्रशिक्षण लिया था। महात्मा हंसराज माडर्न स्कूल में ग्रीष्म कालीन शिविर के समापन कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने जय देव जय देव जय मंगलमूर्ति पर मोहक नृत्य प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने भाया मोहन का रूप, नारी शक्ति तू ही तू गीत गाया और नृत्य किया।
छात्राओं ने जूडो का प्रदर्शन किया। मेधावी विद्यार्थियों को मैनेजर गौरव मिश्रा, चेयरमैन नीरज खत्री, चेयरपरसन अनु मिश्रा, प्रधानाचार्या एस रिजवी ने सम्मानित किया। इस अवसर पर शीयरवुड की प्रधानाचार्या प्रीति खत्री, वीना साहनी, कपिल शुक्ला मौजूद रहे। द वुड्स हैरीटेज स्कूल में आयोजित समर कैंप में विद्यार्थियों ने ध्यान साधना, कंप्यूटर, नृत्य संगीत, आर्ट एंड क्राफ्ट, पाक कला सीखा। प्रशिक्षण दौरान शिरिन खान, अक्षिता बिलगैंया, वंदना, वीना, नीना गुप्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
पुस्तकालय में होगी भाषण प्रतियोगिता
झांसी। राजकीय जिला पुस्तकालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के उपलक्ष्य में भाषण प्रतियोगिता होगी, इसमें 15 से 25 वर्ष की आयु तक के प्रतिभागी हिस्सा ले सकते है। जिला पुस्तकालय अध्यक्ष मधुलिका खरे ने बताया कि 19 जून तक रजिस्ट्रेशन कार्य होगा। प्रतिभागी पुस्तकालय में संपर्क करें।