फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Amidst the battle between Lord Ram and Ravana, political barbs were also fired from the stage.

Jhansi News: भगवान राम-रावण युद्ध के बीच मंच से सियासी तीर भी चले

Thu, 22 Oct 2026 01:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Amidst the battle between Lord Ram and Ravana, political barbs were also fired from the stage.
विकास सनाड्य
विज्ञापन

झांसी। शिल्प मेला मैदान में मंगलवार को एक ओर भगवान राम और रावण के बीच युद्ध का मंचन हो रहा था, तो दूसरी ओर विजयादशमी के मंच से हजारों दर्शकों के समक्ष सियासी तीर भी चले। जय श्रीराम के नारों, रावण के अहंकारी अट्टहास और आतिशबाजी के बीच विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता एक मंच पर मौजूद थे। संबोधनों में एक-दूसरे के सम्मान का ख्याल रखा गया। इसी बीच कांग्रेस के तरकश से पृथक बुंदेलखंड राज्य का तीर निकला, जो सीधे भाजपा के खेमे की ओर चला।
बुंदेलखंड दशहरा कमेटी की ओर से सायंकाल आयोजित विजयादशमी समारोह इस बार 50वें वर्ष में प्रवेश कर गया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक-मार्गदर्शक दिनेश चंद्र मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मंच पर भाजपा सांसद अनुराग शर्मा, सदर विधायक रवि शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम समेत कई नेता उपस्थित थे। सपा की ओर से पूर्व सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव और पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव ने प्रतिनिधित्व किया, जबकि कांग्रेस की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने अपनी बात रखी।
विज्ञापन


... तो कांग्रेस सरकार ने क्यों नहीं की पहल
प्रदीप जैन आदित्य ने अपने संबोधन में पृथक बुंदेलखंड राज्य का मुद्दा उठाते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश, दोनों जगह भाजपा की सरकार है। ऐसे में स्थानीय सांसद को अलग राज्य की पहल करनी चाहिए। उनके इस बयान पर मंच पर मौजूद भाजपा नेताओं ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। हालांकि, लोगों के बीच यह चर्चा भी रही कि प्रदीप जैन यूपीए सरकार में पांच साल तक मंत्री रहे थे। उस दौरान पृथक बुंदेलखंड राज्य के लिए क्या पहल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़ाई से नहीं बना सकते रामराज्य
समारोह में सपा के पूर्व गरौठा विधायक दीपनारायण सिंह यादव भी भाजपा पर कटाक्ष करने से नहीं चूके। उन्होंने कहा कि भगवान राम के राज्य की तुलना दुनिया के किसी अन्य आदर्श से नहीं की जा सकती। रामराज्य में लोगों के लिए दरवाजे खुले रहते थे। ऐसा तभी संभव है, जब गरीबी, परेशानियों और भेदभाव को मिटाया जाए। रामराज्य किसी लड़ाई के बल पर स्थापित नहीं हो सकता, बल्कि इसके लिए सभी को सहभागी बनना होगा। रामराज्य की स्थापना के लिए पहले वैसी सोच विकसित करनी होगी।

विधायक ने महापौर की ली चुटकी
समारोह में महापौर बिहारीलाल आर्य ने कामना की कि पांच दशक से चला आ रहा यह आयोजन अगले 20 साल तक भी लगातार होता रहे। इस पर सदर विधायक रवि शर्मा ने चुटकी लेते हुए कहा कि आयोजन 20 साल नहीं, बल्कि 40 साल और उससे भी अधिक समय तक जारी रहना चाहिए।


अरे भई, तीसरी नहीं...चौथी बार बनेंगे विधायक
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उद्यमी वीरेंद्र राय ने सदर विधायक रवि शर्मा के लगातार तीसरी बार विधायक बनने की कामना की। इस पर आयोजकों ने टोकते हुए कहा कि रवि शर्मा तीन बार विधायक बन चुके हैं, इसलिए अब उन्हें चौथी बार विधायक बनना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed