{"_id":"63a4239feb92774ba0556d91","slug":"student-died-in-road-accident-on-jhansi-lalitpur-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi Accident: हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसली, हादसे में छात्र की मौके पर हुई मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi Accident: हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसली, हादसे में छात्र की मौके पर हुई मौत, तीन घायल
Thu, 22 Dec 2022 03:00 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 22 Dec 2022 03:00 PM IST
सार
बाइक की रफ्तार तेज होने से अखिलेश उसे संभाल नहीं सका और उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। अखिलेश सीधे डिवाइडर से जा टकराया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ललितपुर हाईवे में बाइक अनियंत्रित हो जाने से बृहस्पतिवार दोपहर सड़क हादसे में छात्र की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य लोग भी घायल हो गए, जिनको उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
रक्सा पुलिस के मुताबिक अखिलेश नाथ (23) पुत्र संतोष निवासी शाहजहांपुर मध्य प्रदेश बीए अंतिम वर्ष का छात्र था। बृहस्पतिवार को वह बाइक से ललितपुर तालबेहट जा रहा था। दोपहर करीब दो बजे जैसे ही वह मानपुर गांव के पास पहुंचा गांव से कुछ लोग सड़क पार कर रहे थे।
विज्ञापन
बाइक की रफ्तार तेज होने से अखिलेश उसे संभाल नहीं सका और उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। अखिलेश सीधे डिवाइडर से जा टकराया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
हादसे में राजेश्वर शाह(47) निखिल रजक (12) एवं गोमती रजक( 55)भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इन तीनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। यहां तीनों का उपचार चल रहा है।