{"_id":"63c8ca9c6ecde030fb4fdc61","slug":"student-commits-suicide-in-bundelkhand-university-samta-girls-hostel-in-jhansi-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय में सुसाइड: समता हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, रात 11:30 आखिरी बार की थी परिवार से बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय में सुसाइड: समता हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, रात 11:30 आखिरी बार की थी परिवार से बात
Thu, 19 Jan 2023 10:14 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 19 Jan 2023 10:14 AM IST
सार
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के समता हॉस्टल में छात्रा ने खुदकुशी कर ली। बुधवार की रात छात्रा ने परिजनों से आखिरी बार बात की थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच मे ंजुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के समता गर्ल्स हॉस्टल में बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन की छात्रा सृष्टि ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
गोरखपुर की रहने वाली छात्रा की बुधवार रात 11:30 बजे अपने परिजनों से फोन पर बात हुई थी। आज सुबह परिजनों ने उसे कई बार फोन किया, मगर कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद हॉस्टल वार्डन को परिजनों ने इसकी सूचना दी।
वार्डन ने काफी देर तक गेट खटखटाया मगर कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद सुरक्षा गार्ड को सूचना दी गई। गार्ड ने खिड़की खोलकर देखा तो छात्रा का शव फंदे से लटक रहा था। बीयू प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई है।
विज्ञापन
बताया गया कि इन दिनों विश्वविद्यालय में परीक्षा चल रही है। ऐसे में छात्रा के साथ हॉस्टल के कमरे में रहने वाली साथी दूसरी सहेली के कमरे में पढ़ने के लिए चली गई थी।