{"_id":"6734fa58377cb2207f021404","slug":"student-became-police-station-chief-for-a-day-and-provided-justice-to-two-jhansi-news-c-131-1-sjhs1012-123975-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: एक दिन की थानाध्यक्ष बनी छात्रा ने दो को दिलाया न्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: एक दिन की थानाध्यक्ष बनी छात्रा ने दो को दिलाया न्याय
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। एक दिन की थानाध्यक्ष बनी बीए की छात्रा ने फरियादियों की शिकायतों को सुना। दो शिकायतों का निराकरण कराया। थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराने की व्यवस्था के साथ धार्मिक व सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा-व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन को लेकर मिशन शक्ति फेज-5 के तहत अभियान चलाया जा रहा है। महिला पुलिसकर्मी महिलाओं-बालिकाओं को जागरूक कर रही हैं। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक के निर्देश पर बुधवार को बीए अंतिम वर्ष की छात्रा वैष्णा राजपूत को एक दिन का मदनपुर थानाध्यक्ष बनाया गया। वैष्णा राजपूत को थानाध्यक्ष की कुर्सी पर बिठाया गया। छात्रा ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
थानाध्यक्ष मदनपुर ने छात्रा को फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके विधिक निस्तारण के बारे में समझाया। उन्होंने छात्रा को पुलिसिंग, एफआईआर प्रणाली और कार्यालय में काम के बारे में जानकारी दी। एक दिन की थानाध्यक्ष बनीं वैष्णा राजपूत ने दो शिकायतों का निस्तारण कराया। महिला शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। यातायात माह के दौरान चलाए जा रहे वाहन चेकिंग का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
छात्र-छात्राओं को किया जागरूक : वैष्णा राजपूत पुलिस के साथ राजकीय हाई स्कूल ग्राम दिदौनिया पहुंचीं। यहां छात्र/छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी। शिक्षा का अधिकार, बाल-विवाह, दहेज प्रथा, घरेलू-हिंसा, बच्चों के साथ होने वाली यौन हिंसा, छेड़छाड़ के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया।