फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   strugle for semifinale

सेमीफाइनल में पहुंचने को हुए कडे़ मुकाबले

Fri, 31 Jan 2020 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
strugle for semifinale
झांसी ध्यानचंद स्टेडियम चल रही हॉकी इंडिया की सीनियर नेशनल हॉकी प्रतियोगिता में भिड़ते हॉकी तमि
झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में हॉकी इंडिया की ओर से आयोजित सीनियर नेशनल पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए कडे़ मुकाबले दर्शकों को देखने को मिले। बृहस्पतिवार को सर्विस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड, पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रोमोशन बोर्ड, पंजाब एंड सिंध बैंक और एयर इंडिया स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में पहुंचने के लिए इनमें मुकाबले एक फरवरी को होंगे।
विज्ञापन

पहले क्वार्टर फाइनल मैच में सर्विस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड ने मुंबई हॉकी एसोसिएशन को 1 - 0 से हराया। विजेता टीम के जुगराज सिंह ने चौथे मिनट में गोल दागा। दूसरे क्वार्टर फाइनल में पंजाब एंड सिंध बैंक ने कर्नाटक को 2 - 0 से हराया। इसमें पंजाब के प्रभदीप सिंह ने 36 वें, परविंदर सिंह ने 43 वें मिनट में गोल किया। तीसरे क्वार्टर फाइनल में पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड ने तमिलनाडु को 2 - 1 से हराया। इसमें तलविंदर सिंह ने 34 वें और 56 वें मिनट में दो गोल किए। जबकि तमिलनाडु के सेल्वराज कानगराज ने एक गोल किया।
विज्ञापन

चौथे क्वार्टर फाइनल में एयर इंडिया ने हरियाणा को 2 - 1 से हराया। इसमें विजेता टीम के जोगिंदर सिंह 13 वें व 54 वें मिनट में दो गोल किए। जबकि हरियाणा के पंकज ने एक गोल किया। अंपायरों में मल्कियत सिंह, सुमित पाल, मोहित रावत, महेश्वर नेगी, प्रियेश, सुरेश कुमार रहे। इससे पहले महापौर रामतीर्थ सिंघल, प्रवर डाक अधीक्षक उग्रसेन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्या प्रकाश दुबे, प्रदीप सरावगी, प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर, अशोक ओझा, लखनलाल, राम मिलन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरनेशनल हॉकी में बहुत परिवर्तन आया है। कई ग्राउंड भी तैयार हुए हैं। आज हॉकी में तेजी से युवा खिलाड़ी आगे आ रहे हैं।
देविंदर वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी
मेजर ध्यानचंद की भूमि में हॉकी को और भी बढ़ावा देना चाहिए। हास्टल भी खुलना चाहिए। यहां हॉकी के प्रेमी काफी संख्या में हैं। इस प्रतियोगिता में कई प्रतिभावान खिलाड़ी नजर आए हैं।
देवेश चौहान पूर्व ओलंपियन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed