Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Strong wind will blow for three days, mercury may fall

Jhansi News: तीन दिन चलेगी तेज हवा, पारा में आ सकती गिरावट

Wed, 05 Mar 2025 02:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Strong wind will blow for three days, mercury may fall

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। तीन दिन तक झांसी में मैदानी इलाकों से आने वाली तेज हवा चलेगी। वातावरण में मौजूद नमी की वजह से तापमान में गिरावट आएगी। नमी सूखने के बाद फिर तापमान में इजाफा होना शुरू हो जाएगा।



मंगलवार को झांसी में सुबह से ही अच्छी धूप खिली हुई थी। ऐसे में अधिकतम तापमान बढ़कर 32.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो कि सामान्य से 1.1 डिग्री ज्यादा है। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि झांसी की ओर पश्चिमी दिशा से हवा आ रही है, जो मैदानी इलाकों से आती हैं। अब शुक्रवार तक 10.1 से 12.7 डिग्री सेल्सियस की रफ्तार से हवा चल सकती है। चूंकि, अभी वातावरण में नमी है। इस कारण हवा की वजह से ठंडक महसूस होगी और तापमान में भी गिरावट दर्ज होगी। वातावरण में नमी सूखते ही आठ मार्च से तापमान में फिर इजाफा होने लगेगा और ये 33 डिग्री सेल्सियस के भी पार पहुंच सकता है।
विज्ञापन


फसलों में करें हल्की सिंचाई : डॉ. आदित्य ने किसानों को सलाह दी कि आगामी तीन-चार दिन सभी फसलों में हल्की सिंचाई ही करें। ताकि, तेज हवाएं चलने पर फसलें गिरने से बच जाएं। अन्य किसी भी प्रकार के छिड़काव कार्य को हवाओं को देखते हुए करें।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये रह सकता है तापमान

दिन अधिकतम न्यूनतम



बुधवार 31.8 16.9

बृहस्पतिवार 28.9 14.5



शुक्रवार 31.5 13.8

शनिवार 33.7 14.9



रविवार 33.6 15.1

(नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed