{"_id":"61bb9c28810443293c48e299","slug":"strike-in-banks-business-of-300-crores-affected-jhansi-news-jhs211100914","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में रही हड़ताल, प्रभावित हुआ 300 करोड़ का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में रही हड़ताल, प्रभावित हुआ 300 करोड़ का कारोबार
विज्ञापन
झांसी। राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी बृहस्पतिवार को निजीकरण के विरोध में हड़ताल पर रहे। इसके चलते जिले भर की बैंक शाखाओं में ताले पड़े रहे। इस दौरान अलग- अलग शाखाओं में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। दो दिवसीय हड़ताल के पहले दिन तीन सौ करोड़ का कारोबार प्रभावित रहा। वहीं, बैंक पहुंचे ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बृहस्पतिवार से समस्त बैंकों के लगभग 10 लाख अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाली नौ यूनियनों के संगठन यूएफबीयू के आह्वान पर दो दिवसीय हड़ताल शुरू हो गई। ग्वालियर रोड स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय पर आयोजित सभा में क्षेत्रीय सचिव सुशील तिवारी ने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगे नहीं मानती है तो बैंक कर्मी भविष्य में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। यूएफबीयू के संयोजक अशोक महावर ने कहा कि सरकार ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एवं इंडियन ओवरसीज बैंक को निजीकरण करने के उद्देश्य से संसद के वर्तमान सत्र में विधेयक लाने के लिए सूचीबद्ध किया है। इस मौके पर उप संयोजक जेपी किलेदार, क्षेत्रीय सचिव अमिताभ निगम, सह संयोजक सुशील साहू, क्षेत्रीय सचिव रामानुज अग्निहोत्री, जिला उपाध्यक्ष अजय कुशवाहा, सुधीर त्रिपाठी, विशेष त्रिवेदी, निहारिका श्रीवास्तव, भानसिंह कुशवाहा, प्रमोद त्रिवेदी, देवेंद्र वर्मा, अंजलि सिंह अहिरवार, नीता शर्मा, अंतरा घोष, प्रिया निगम, मनोहर सिंह, वीरेंद्र हयारण, अमित साहू, अरविंद दुबे, कुनाल वार्ष्णेय ने विचार व्यक्त किए।
उधर, ग्वालियर रोड स्थित ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय पर आयोजित सभा में क्षेत्रीय अध्यक्ष अमित सोलंकी, अजीत शुक्ला, संजय सिंह, जयदीप श्रीवास्तव, राहुल गुप्ता, गौरव अग्रवाल, मोहम्मद जफर, अभिषेक गुप्ता, अभिषेक यादव, वीरेंद्र साहू ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
आज यहां होगा प्रदर्शन
बैंक हड़ताल के दूसरे दिन अधिकारी और कर्मचारी 17 दिसंबर की सुबह 10.10 बजे ध्यानचंद स्टेडियम के सामने स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पर धरना प्रदर्शन करेंगे।