फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Strict action should be taken against those uprooting the Pathalgadi stones: DM.

पत्थरगड्डी उखाड़ने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई : डीएम

Sun, 20 Sep 2026 02:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Strict action should be taken against those uprooting the Pathalgadi stones: DM.
- गरौठा तहसील में हुआ संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गरौठा। तहसील सभागार में जिलाधिकारी गौरांग राठी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहे। कुल 119 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 10 का मौके पर निस्तारण किया गया।
किसानों ने अत्यधिक बारिश से प्रभावित मूंगफली फसल का मुद्दा उठाया। जिलाधिकारी ने सर्वे कराकर जल्द सहायता राशि दिलाने का भरोसा दिया। सिया गांव के लेखपाल द्वारा नामांतरण प्रकरण में लापरवाही पर वेतन काटने का आदेश दिया गया। जिलाधिकारी ने अवैध कब्जों को मुक्त कराने और पत्थरगड्डी उखाड़कर पुनः कब्जा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस और राजस्व विभाग को ऐसे प्रकरण चिह्नित करने को कहा। डीएम ने भूमि संबंधी अधिक शिकायतों पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से करने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में समाधान दिवस और आईजीआरएस शामिल हैं। लापरवाही या शिथिलता पर शीर्ष कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

इस मौके पर एसएसपी विकास कुमार, सीएमओ डॉ. शिशिर पुरी, एसडीएम गरौठा सुनील कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
0000
भूमि विवादों पर सख्त निर्देश
जिलाधिकारी ने भूमि संबंधी अधिक शिकायतों पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने निजी और सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटाने के निर्देश दिए। एसडीएम, सीओ और लेखपालों को अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई करने को कहा। भूमि विवादों के निपटारे के लिए धारा 145, 24, 107/16, 151 और 447 के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए। एक शिकायत पर लेखपाल शशांक गर्ग का वेतन बाधित करने और जांच के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
हलुआ और दलिया का स्वाद चखा
समाधान दिवस से पहले आईसीडीएस विभागों की स्टॉल का निरीक्षण किया गया। विधायक, जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पोषणयुक्त हलुआ व नमकीन दलिया चखा। उन्होंने 6 माह पूर्ण होने वाले एक दर्जन बच्चों का अन्नप्रासन कराया। माताओं को पोषण पोटली भेंट की गई और पीएमएमवीवाई योजना की जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग और मिशन शक्ति स्टॉल का भी निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त की गई।

0000
ऑक्सीजन प्लांट स्टेबलाइजर का किया शुभारंभ
गरौठा। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने गरौठा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 100 किलोवाट स्टेबलाइजर का शुभारंभ किया। एसडीएम सुनील कुमार की पहल पर क्रशर उद्योग ने इसे स्थापित किया। इसका उद्देश्य ऑक्सीजन प्लांट की वोल्टेज समस्या दूर करना है।डीएम ने स्वास्थ्य केंद्र में साफ-सफाई सहित डिस्पेंसरी, टीकाकरण कक्ष, पैथोलॉजी और डिलीवरी कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने दवा स्टॉक रजिस्टर जांचा, जहां पर्याप्त दवाएं मिलें। प्रसूता के परिजनों से भी संवाद किया। डीएम ने चिकित्सकों की कमी जल्द दूर करने का भरोसा दिया। इसके बाद, ग्राम डुमरई में निर्माणाधीन उच्चीकृत माध्यमिक भवन का निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था को निर्माण में गुणवत्ता बनाए रखने और लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed