फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   stricktness in lock down

मुख्य सड़कों पर लॉकडाउन तोड़ा तो पुलिस ने किसी को नहीं छोड़ा

Sun, 05 Apr 2020 12:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
stricktness in lock down
जीवनशाह तिराहा पर पुलिस वेबजह घूम रहे लोगों को रोकती प‌ुलिस।
झांसी। लॉकडाउन को लेकर शनिवार को पुलिस बेहद सख्त रही। महानगर के हर चौराहे पर सघन चेकिंग होती रही। इलाइट चौराहे से जो भी बाइक सवार दो युवक निकले, उनमें एक को जाने दिया गया और पीछे बैठे व्यक्ति को उतारकर थाने में बिठा लिया गया। यह सिलसिला दिन भर बना रहा। इससे बेवजह सड़कों पर वाहन दौड़ने वाले चालकों में दहशत बनी रही। जनपद के अलग- अलग थानों में 20 लोगों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की गई। वहीं, मुहल्लों में अब भी पूरी तरह से लोग नहीं सुधर रहे हैं। वे जब-तब बाहर खड़े होकर गप्पे मार रहे हैँ।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर इलाइट चौराहे पर आईजी सुभाष सिंह बघेल काफी देर तक चेकिंग की कमान संभाले रहे। इस बीच जेल चौराहा की तरफ से आ रहे दो बाइक सवारों को रोक लिया गया। उन्होंने गाड़ी चलाने वाले से सड़क पर चलने का कारण पूछा तो उसने बताया कि वह दवा लेकर आ रहा है। मगर दूसरा साथ में क्यों बैठा है? इसका जवाब नहीं दे सका। इस पर पीछे बैठे मसीहागंज निवासी अनिल को थाने भेज दिया गया।
विज्ञापन

इसी तरह कोतवाली से आ रहे बाइक पर आ रहे दो सिपाहियों को रोक लिया गया। इनमें एक वर्दी तो दूसरा बिना वर्दी के था। पूछताछ में दोनों सिपाही संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर उन्होंने दोनों सिपाहियों के नाम दर्ज कराने के बाद लॉकडाउन के बाद कार्रवाई करने की बात कही। कार सवारों को रोककर चेकिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, रक्सा, मऊरानीपुर, कानपुर मार्ग, ग्वालियर मार्ग आदि बॉर्डर पर सख्ती से पुलिस चेकिंग करती रही। यहां पर आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है। केवल इमरजेंसी वाले वाहनों को ही अंदर आने की इजाजत मिल रही है। अधिकारी सुबह से ही बार्डर थानों पर पहुंचकर व्यवस्था को देखते रहे। यही हाल शहर में बना रहा। इलाइट, जेल चौराहा, चित्रा चौराहा, बीकेडी, मिनर्वा, बस स्टैंड, रसबहार तिराहा सीपरी बाजार, नंदनपुरा में एक तरफ का रास्ता शनिवार को भी बैरिकेडिंग से बंद बना रहा। दूसरे रास्ते से सिर्फ उन लोगों को जाने दिया गया जिनके पास या तो अनुमति पत्र था या बेहद महत्वपूर्ण कार्य। वाहन चालकों को रोककर उनको वापस लौटाया गया। पैदल जाने वाले लोगों को भी तुरंत अपने घर पहुंचने की चेतावनी दी गई।

कार में बैठे युवकों के खिलाफ मामला दर्ज
सीपरी बाजार पुलिस ने शुक्रवार की शाम चेकिंग के दौरान देखा कि ताज कंपाउंड मैदान में खड़ी कार में छह युवक बैठे हैं। पुलिस को देख सभी भाग खड़े हुए। पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed