{"_id":"5eb052168ebc3e907a6fda4e","slug":"storm-and-hailrising-jhansi-news-jhs1659909157","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललितपुर में आंधी के साथ गिरे ओले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललितपुर में आंधी के साथ गिरे ओले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। झांसी व ललितपुर में रविवार शाम व सोमवार की रात आई तेज आंधी, बारिश व ओले गिरने से भारी नुकसान हुआ है। कई कच्चे मकान गिर गए हैं। बिजली के छह टावर भी गिर गए हैं, जिससे जनपद की बिजली रविवार रात ठप रही। सोमवार को राजघाट व सोलर प्लांटों से बिजली आपूर्ति की गई, जबकि रात्रि के समय राजघाट ग्रिड में बनने वाली बिजली ही मुहैया कराई गई। ऐसे में रात्रि में जनपद में अधिकांश क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है।
मौसम का मिजाज रविवार की शाम को बदला। तेज आंधी के कारण बजाज पावर प्लांट से ग्रिड को जाने वाली 220 केवी और 132 केवी लाइन के दोनों सर्किट फेल हो गए। इसका कारण यह रहा कि झांसी जिले के सिमरावारी आरामशीन के पास एक टावर टूट गया। बबीना के लहर ठकुरपुरा क्षेत्र में 220 केवी लाइन के चार टावर और 132 केवी लाइन के टावर भी गिर गए। इस कारण रविवार की रात को जनपद की 132 केवी लाइन के दोनों सर्किट फेल हो गए। नतीजतन, बिजली ठप हो गई। रात भर लोग परेशान रहे। दिन में बिजली मिली भी लेकिन रात में फिर तेज आंधी के साथ बारिश व तालबेहट क्षेत्र में ओले गिरे। ग्रामसभा खादी, थाना गांव, माताटीला बेगाड़ी, बनुआकला, टेकरी और तालबेहट नगर आदि क्षेत्रों में ओले गिरे हैं। इससे लोगों के वाहनों और कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचा है। कई जगहों पर फाल्ट आने से घंटों बिजली गुल रही। तहसीलदार श्रीकृष्ण ने बताया कि ओलावृष्टि से अभी तक क्षेत्र में किसी बड़े नुकसान का अनुमान नहीं है।
चल रहा है मरम्मत कार्य
दुुनारा से बजाज पावर प्लांट ललितपुर आने वाली 220 केवी लाइन के चार टावर एवं 132 केवी लाइन के दो टावर बबीना क्षेत्र में लहर ठकुरपुरा क्षेत्र में गिरे हैं। कम क्षतिग्रस्त टावरों की मरम्मतीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। चार दिन में यह टावर ठीक कर बिजली आपूर्ति सामान्य करने का प्रयास रहेगा। अन्य टावरों का मरम्मतीकरण का कार्य कराया जा रहा है। फिलहाल दिन के समय सोलर पावर प्लांट एवं रात्रि के समय माताटीला व राजघाट से 50 मेेगावाट बिजली ललितपुर को मिलेगी, जो अल्टरनेट उपलब्ध कराई जाएगी। - विनोद जायसवाल, अधिशासी अभियंता, ट्रांसमिशन।