{"_id":"901018643d7cf8a0d9d4cf3fa32c7251","slug":"stoped-third-phase-election-compaigning-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे चरण के प्रचार का शोर थमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे चरण के प्रचार का शोर थमा
ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में शनिवार को मऊरानीपुर और बंगरा ब्लॉक में वोटिंग होगी। बृहस्पतिवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार का शोर थम गया। दोनों ब्लॉकों में 2,46,016 मतदाता मतदान करेंगे। प्रशासन ने चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
मऊरानीपुर ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत सदस्य की 85 व जिला पंचायत सदस्य की सिमरधा, भदरवारा, स्यावरी व चुरारा सीटों के लिए मतदान होगा। भदरवारा में 34,555, स्यावरी में 36,855 व चुरारा में 34,770 मतदाता वोट डालेंगे। सिमरधा सीट पर मऊरानीपुर ब्लॉक के 18,974 मतदाता मतदान करेंगे। इस सीट पर शेष मतदान चौथे चरण में होगा। इसमें गुरसरांय ब्लॉक के मतदाता मतदान करेंगे।
वहीं बंगरा ब्लाक में क्षेत्र पंचायत सदस्य की 82 व जिला पंचायत सदस्य की तीन सीटों पर मतदान होगा। सकरार में 39,520, बंगराधवा में 38,741 व देवरीसिंहपुरा में 42,601 मतदाता वोट डालेंगे। शनिवार को होने वाले मतदान के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शुक्रवार को चुनावों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो जाएंगी। प्रचार का शोर थमने के बाद प्रत्याशियों ने भी अपनी गणित बैठानी शुरू कर दी है। प्रत्याशियों ने भी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय कर दी है।
विज्ञापन
इन बूथों पर रहेगी विशेष नजर
पंचायत चुनावों मेें गड़बड़ी रोकने के लिए अतिसंवेदनशील प्लस बूथ बनाए गए हैं। इस श्रेणी में मऊरानीपुर ब्लाक में रेवन व रौनी में दो-दो, स्यावरी, स्यावरी खुर्द, धमना पायक, रोरा, घाट कोटरा, चुरारा के एक-एक बूथ व बंगरा ब्लाक में बंगराधवा, सेवारा, नौंटा, विजयगढ़, हाटी, कुरैचा में एक-एक, देवरीसिंहपुरा में तीन व लुहरगांव रानीपुर में दो बूथ चुने गए हैं। मतदान के दिन इन बूथों पर विशेष नजर रखी जाएगी। साथ ही सुरक्षा के लिए अतिरिक्त फोर्स लगाया जाएगा।