{"_id":"677c30db6700452c260699de","slug":"stones-thrown-on-intercity-passengers-narrowly-escaped-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-468317-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: इंटरसिटी पर फेंके पत्थर, बाल-बाल बचे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: इंटरसिटी पर फेंके पत्थर, बाल-बाल बचे यात्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। उदयपुर-खजुराहो इंटरसिटी पर कुछ असामाजिक तत्वों ने पत्थर फेंक दिए, जिससे एक कोच का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। यात्री बाल-बाल बच गए। घटना के बाद से यात्रियों में दहशत रही।
उदयपुर से चलकर खजुराहो की ओर जा रही उदयपुर-खजुराहो इंटरसिटी पर निवाड़ी के पास कुछ असामाजिक तत्वों ने पत्थर फेंक दिए, जिससे यात्रियों के बीच खलबली मच गई। पत्थर लगने से ट्रेन के बी-4 कोच का एक शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि असामाजिक तत्वों द्वारा फेंके गए पत्थर ट्रेन के भीतर नहीं आ पाए। हालांकि, घटना के बाद यात्रियों में दहशत रही।
बता दें कि ट्रेनों पर पथराव की घटनाएं आए दिन सामने आती रहती हैं। खासतौर झांसी से ग्वालियर के बीच असामाजिक तत्व ज्यादा सक्रिय बने रहते हैं। रेलवे के मंडलीय जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आरपीएफ द्वारा कुछ ऐसे स्थान भी चिह्नित किए गए हैं, जहां पत्थर फेंके जाने की घटनाएं ज्यादा सामने आती हैं। यहां लगातार निगरानी की जा रही है। जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं।