{"_id":"65341b7c61e2b6233f0dd934","slug":"stones-pelted-on-mahakaushal-express-passenger-narrowly-escaped-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-194726-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: महाकौशल एक्सप्रेस पर पथराव, बाल-बाल बचा यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: महाकौशल एक्सप्रेस पर पथराव, बाल-बाल बचा यात्री
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शनिवार शाम दिल्ली से जबलपुर जा रही महाकौशल एक्सप्रेस पर ग्वालियर-मुरैना के बीच अराजक तत्वों ने पथराव कर दिया। इससे ट्रेन के इकोनाॅमी कोच का कांच टूट गया। घटना में एक यात्री बाल-बाल बचा। शनिवार को गाड़ी संख्या 12190 महाकौशल एक्सप्रेस दिल्ली से चलकर झांसी होते हुए जबलपुर की ओर जा रही थी। शाम तकरीबन सात बजे ट्रेन पर ग्वालियर-मुरैना के बीच अराजक तत्वों ने पथराव कर दिया। इससे ट्रेन के कोच नंबर एम-2 की सीट नंबर 48 का कांच टूटा गया। घटना में इस सीट पर बैठा यात्री बाल-बाल बच गया। घटना के बाद यात्री विनय शर्मा की ओर से रेल प्रशासन के समक्ष शिकायत दर्ज कराई गई। यात्री ने बताया कि घटना में कई यात्री घायल हो सकते थे। यात्री ने ट्रेनों की सुरक्षा के इंतजाम दुरुस्त करने की मांग की। झांसी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने ट्रेन को अटैंड कर कोच की जांच की।