फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Stone pelting on the corporation's team that reached to check licenses of meat traders, shops closed

मीट कारोबारियों के लाइसेंस चेक करने पहुंची निगम की टीम पर पथराव, दुकानें बंद

Thu, 27 Jan 2022 11:36 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Stone pelting on the corporation's team that reached to check licenses of meat traders, shops closed
झांसी। मीट कारोबारियों के लाइसेंस की जांच के लिए बृहस्पतिवार को नगर निगम की टीम के कसाई मंडी पहुंचने पर बवाल हो गया। यहां जमा हुई भीड़ ने टीम की गाड़ियों पर पथराव कर दिया, जिससे एक गाड़ी का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। देर रात तक क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

नगर निगम के नगर पशु कल्याण अधिकारी डा. राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व में बृहस्पतिवार की दोपहर निगम की टीम मीट विक्रेताओं के लाइसेंसों की जांच करने के लिए कसाई मंडी पहुंची। टीम के पहुंचते ही वहां भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। एक के बाद एक दुकानों के शटर गिरा दिए गए और भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई। मीट कारोबारी नगर निगम की कार्रवाई का विरोध करने लगे। उन्होंने कहा कि तमाम लोगों के लाइसेंस के आवेदन नगर निगम के पास कई-कई महीनों से लंबित पड़े हुए हैं, लेकिन जारी नहीं किए जा रहे हैं। विरोध बढ़ता देख नगर निगम की टीम जब वहां से लौटने लगी, उसी दौरान पीछे से गाड़ियों पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इससे निगम की गाड़ी का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पाकर पुलिस के साथ मौके पर पहुंची पैरा मिलिट्री फोर्स ने स्थिति को संभाला। इसके बाद वहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन

निगम के नगर पशु कल्याण अधिकारी ने बताया कि वे अपने टीम के साथ रूटीन जांच के लिए कसाई मंडी पहुंचे थे। वहां पहुंचते ही कारोबारी दुकानें बंद कर वहां से निकल लिए। इससे जांच नहीं हो पाई। वहीं, पुलिस का कहना है कि मौके पर हालात सामान्य है। तहरीर आने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशु लेकर भागे कारोबारी
झांसी। कसाई मंडी में बाहर से भी तमाम कारोबारी यहां पशु बेचने आते हैं। तंग गलियों के बीच एक खुले मैदान में पशुओं की बिक्री की जाती है। बृहस्पतिवार की दोपहर भी वहां कई कारोबारी अपने पशुओं के साथ मौजूद थे। इसी बीच बवाल शुरू हो गया। इसका फायदा उठाकर कारोबारी अपने पशुओं को लोडिंग गाड़ियों में लादकर वहां से निकल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed