{"_id":"69b3a0e76612e982950eaebe","slug":"stone-hurled-at-shatabdi-express-coach-glass-broken-incident-occurred-between-datia-sonagir-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"शताब्दी एक्सप्रेस पर उछाला पत्थर: कांच टूटने से कोच में बैठे यात्री सहमे, अराजकतत्वों की तलाश में जुटी आरपीएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शताब्दी एक्सप्रेस पर उछाला पत्थर: कांच टूटने से कोच में बैठे यात्री सहमे, अराजकतत्वों की तलाश में जुटी आरपीएफ
Fri, 13 Mar 2026 11:00 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:00 AM IST
सार
पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पत्थर मारने की घटना 9 मार्च की रात की है। आरपीएफ ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अराजकतत्वों की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
शताब्दी एक्सप्रेस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नई दिल्ली की ओर जा रही शताब्दी एक्सप्रेस पर अराजकतत्वों ने पत्थर उछाल दिया। इससे कोच के कांच क्षतिग्रस्त हो गए। घटना दतिया एवं सोनागिर के बीच हुई। आरपीएफ ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
कमलापति से चलकर नई दिल्ली की ओर जा रही शताब्दी एक्सप्रेस (12001) झांसी से बृहस्पतिवार की शाम रवाना हुई। गाड़ी दतिया एवं सोनागिर के बीच चल रही थी, तभी किसी ने कोच पर पत्थर उछाल दिया। पत्थर कोच सी-6 पर लगने से तेज आवाज के साथ कोच का बाहरी कांच क्षतिग्रस्त हो गया। सीट नंबर 58 एवं 59 पर बैठे यात्री घबरा गए। उन्होंने इसकी शिकायत कोच में तैनात रेलवे स्टाफ व स्क्वायड कर्मियों को दी। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पत्थर मारने की घटना 9 मार्च की रात की है। आरपीएफ फोर्स तत्काल मौके पर पहुंचकर छानबीन की। आरपीएफ ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अराजकतत्वों की छानबीन की जा रही है।
इससे पहले भी हो चुकीं पथराव की घटनाएं
शताब्दी एक्सप्रेस पर इससे पहले भी ग्वालियर व झांसी सेक्शन के बीच पथराव की घटनाएं घटित हुई हैं। आरपीएफ ने बृहद स्तर पर पटरी किनारे झोपड़ी आदि बनाकर रहने वालों को हिदायत दी थी। एक मामले में बच्चों को पत्थर उछालने की बात आरपीएफ के सामने आई थी। इस पर जागरुकता अभियान चलाकर बच्चाें के माता-पिता को चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद, एक बार फिर पत्थर उछालने की घटना होने से आरपीएफ सक्रिय हो गई है।