फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sticks and axes used in dispute over dog bite, nine injured

Jhansi News: कुत्ते के काटने पर विवाद में चले डंडे और कुल्हाड़ी, नौ घायल

Wed, 08 Jan 2025 12:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Sticks and axes used in dispute over dog bite, nine injured
मोंठ। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गडूका में कुत्ते के काटने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इसमें परिवार के ही दो पक्षों में लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से जमकर मारपीट हुई। घटना में नौ लोग घायल हो गए। घटना मंगलवार देर शाम की है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि अजय पाल सिंह पुत्र यदुनाथ सिंह खेत से गेहूं की फसल में सिंचाई करके बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह घर के पास पहुंचे, अचानक एक कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। कुत्ते को देख अजय पाल सिंह भयभीत हो गए और बाइक से गिरकर घायल हो गए। कुत्ते ने उनके कपड़े भी फाड़ दिए। अजय पाल सिंह के परिजन कुत्ते के मालिक के घर शिकायत करने पहुंचे। वहां दूसरे पक्ष के लोग उग्र हो गए और गाली-गलौज करने लगे। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों में लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर और कुल्हाड़ी से मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन


झगड़े में अजय पाल सिंह के पक्ष से करण सिंह पुत्र शंकर सिंह, भगवान सिंह पुत्र हरिओम सिंह, आशीष पुत्र अजय पाल, शंकर सिंह पुत्र यदुनाथ सिंह घायल हुए। वहीं, दूसरे पक्ष से ओमकार पुत्र करण सिंह, ब्रसंग देव पुत्र ओमकार, निगम पुत्र ब्रसंग देव, अगम गुर्जर पुत्र ब्रसंग देव और लाखन सिंह पुत्र करण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों ने झगड़े के बाद कोतवाली मोंठ पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें झांसी रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed