फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   STF laid a trap to nab the mastermind

मास्टरमाइंड की धरपकड़ के लिए एसटीएफ ने बिछाया जाल

Wed, 01 Dec 2021 11:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:27 AM IST
विज्ञापन
STF laid a trap to nab the mastermind
झांसी। टीईटी पेपर आउट मामले में लोकल इनपुट के आधार पर एसटीएफ ने झांसी में भी अपना जाल बिछा रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है मऊरानीपुर के दोनों युवकों के पकड़े जाने के बाद से एसटीएफ को यहां के कुछ कोचिंग संचालकों के तार पेपर आउट कराने वाले गिरोह से जुड़े होने पर शक है। इसकी पड़ताल में एसटीएफ जुटी हुई है। तीन दर्जन से अधिक मोबाइल नंबरों के कॉल डिटेल्स खंगाले जा रहे हैं। एसटीएफ गांधीगंज निवासी अनुराग (भैय्यू) एवं चंदू वर्मा के मोबाइल नंबरों को भी पड़ताल कर रही है। शनिवार से रविवार के बीच अनुराग की सोलह अलग-अलग नंबरों से बात हुई। इनमें तीन नंबर परिवार के हैं जबकि कुछ संदिग्ध नंबर हैं। गिरोह के भंडाफोड़ के तुरंत बाद से यह नंबर स्विच ऑफ हो गए। यह नंबर किन लोगों के हैं, इसकी एसटीएफ तलाश कर रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है एसटीएफ के जल्द ही झांसी में भी आने की संभावना है। लखनऊ में एसटीएफ सीओ धर्मेश कुमार शाही की टीम ने मऊरानीपुर के दोनों युवकों को पकड़ा था। उनके सहारे एसटीएफ मास्टर माइंड तक पहुंचने की राह तलाश रही है। प्रयागराज एवं लखनऊ में धरपकड़ के बाद कई जगह पेपर एवं सॉल्वर पकड़े गए लेकिन, अभी तक पेपर आउट कराने वाला व्यक्ति पकड़ में नहीं आया है। पुलिस सूत्रों का कहना है एसटीएफ को जिस आरोपी कौशलेंद्र राय पर पेपर आउट कराने का शक है, उसी के साथ अनुराग एवं चंदू भी पकड़े गए थे। इनके पास से कई सेट में पेपर बरामद हुए थे। ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा कि पेपर आउट कराने वाले गिरोह से अनुराग एवं चंदू के सीधे संपर्क हो सकते हैं हालांकि स्थानीय स्तर पर कोई भी पुलिस अफसर अभी इस पर खुलकर बोलने को राजी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed