फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   stay home

गुरु जी की अपील न निकले घर से

Tue, 31 Mar 2020 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
stay home
झांसी। कोरोना वायरस के संक्रमण से पूरे देश व समाज को बचाना है। प्रधानमंत्री का जो आह्वान है उसमें सभी को सहयोग करना है। घर से बाहर न निकलें और हाथों को नियमित साबुन से अच्छे ढंग से धोए। भरपूर पानी का सेवन करें और सरकार के निर्देशों का पालन करें। इस प्रकार के संदेश शिक्षकों ने अपने विद्यार्थियों को देते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी घर में रहकर समय का सदुपयोग करे। चित्र, मूर्ति कला, संगीत में अपनी प्रतिभा को विकसित करे। ऑनलाइन प्रेरणास्पद पुस्तकों व महापुरुषों की जीवनियों का अध्ययन करे। ताकि प्रतियोगी परीक्षाओं में यह काम आ सके।
विज्ञापन

विद्यार्थी को भरपूर पानी पीना चाहिए और अच्छी नींद लें। पौष्टिक खाना खाएं और अपने व अपनों की खातिर घर की सीमा से बाहर न निकले।
राजेश गौतमी प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल चकारा
विद्यार्थी घर पर ही रहें और ऑनलाइन चित्रकला, भाषण, निबंध आदि प्रतियोगिताओं में हिस्सा लें। समाज को जागरूक भी करें।
मिलन गुप्ता शिक्षक महाराजा राधा चरण सिंह इंटर कालेज समथर
प्रत्येक विद्यार्थी स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। अपनी प्रतिभा को बढ़ाने के लिए चित्रकारी करें और घर में ही खेले जाने वाले पारंपरिक खेलों में हिस्सा लें।
विज्ञापन

संध्या चतुर्वेदी प्रधानाचार्या सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कालेज
घर में रहकर विद्यार्थी अपनी प्रतिभा को विकसित कर सकते हैं। कविताएं लिखें और महापुरुषों की जीवनियां व पुस्तकें ऑनलाइन पढे़ं। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीके मौर्य प्राचार्या राजकीय इंटर कालेज
सभी विद्यार्थी घरों में ही रहें और अपने माता पिता की बात माने। पाठ्य पुस्तकों का रिवीजन करें। ताकि नये शैक्षिक सत्र में उन्हें कठिनाई न आए।
चौधरी धर्मेंद्र सिंह प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय लहर गिर्द नंदनपुरा
लॉकडाउन के समय में बच्चे घर में रहकर बहुत कुछ सीख सकते है। मूर्ति, चित्रकला बनाए और घर की अनुपयोगी वस्तुओं से साज सज्जा की वस्तु बनाना सीखे।
मोहन लाल सुमन प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय राजापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed