फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   stay at home and be safe says comissioner

घरों में रहिये, सुरक्षित रहिये, लॉकडाउन में नहीं मिलेगी कोई रियायतः मंडलायुक्त

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 07:59 PM IST
विज्ञापन
stay at home and be safe says comissioner
बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त ने कहा कि मंडल के तीनों जनपदों के संदिग्ध 1100 मरीजों के अब तक कोरोना के नमूने जांच गए हैं, सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वर्तमान में मंडल कोरोना मुक्त है, आगे भी यही स्थिति बनी रहे, इसके लिए सभी का अपने घरों में रहना बेहद जरूरी है। प्रशासन की ओर से कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। लोगों को खानपान सामग्री की किल्लत न हो, इसके पूरे इंतजाम कर दिए गए हैं। 19 बड़ी आटा मिलें संचालित की जा रही हैं, जिनसे रोजाना रिपोर्ट ली जा रही है। पांच दाल मिलें भी लगातार अपने काम को अंजाम दे रही हैं। मंडी में रात में सब्जी और फल की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है, जबकि दिन में थोक में किराना उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकारी राशन की दुकानों पर सुगमता से लोगों को राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। नये राशन कार्ड भी बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा कम्यूनिटी किचिन के माध्यम से जरूरतमंदों तक रोजाना भोजन पहुंचाया जा रहा है। इसके अलावा कोरोना वायरस के संक्रमण के हर तरीके खतरे से निपटने को मंडल पूरी तरह से तैयार है। अभी चार सौ बेड की व्यवस्था कर रखी है। आगे भी हम हर तरीके की चुनौती से निपटने को तैयार हैं। आज भी बेहतर है और कल भी बेहतर होगा, जरूरत तो बस लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करने की है। आप अपने घर पर रहिये और दूसरों को भी घर पर रहने के लिए प्रेरित करिये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed