{"_id":"669856987febeb55c70d7084","slug":"station-brightened-before-the-arrival-of-the-chairman-jhansi-news-c-11-jhs1002-353731-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: चेयरमैन के आने से पहले चमकाया स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: चेयरमैन के आने से पहले चमकाया स्टेशन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। आज रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष झांसी रेल मंडल के एक दिवसीय दौरे पर आ रही हैं। वह झांसी स्टेशन और रेल कोच नवीनीकरण फैक्टरी का दौरा करेंगी। इसको लेकर रेलवे ने जिस प्रकार पूरे रेलवे क्षेत्र को चमका दिया है, वह देखने लायक है। यात्रियों का कहना है कि ऐसे दौरे होते रहें तो उनकी मुश्किलें हल हो जाएं।
रेल मंडल प्रशासन ने रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष जया वर्मा सिन्हा के दाैरे की जानकारी मिलते ही उनके निरीक्षण के रास्ते में पड़ने वाले सभी क्षेत्र चमका दिए हैं। पश्चिम रेलवे कॉलोनी, नगरा क्षेत्र, रेलवे मालगोदाम, स्टेशन परिसर और मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय आदि शामिल हैं। यहां दिन रात एक कर रेल प्रशासन ने रंगाई पुताई, सड़कों के गड्ढे भरने, स्टेशन की सफाई व्यवस्था समेत ऐसा कोई भी स्थान नहीं छोड़ा जो पहले बदहाल था। स्टेशन और रेल परिक्षेत्र की व्यवस्थाओं में बदलाव को देखते हुए यात्रियों ने कहा कि ऐसे दौरे होते रहने चाहिए ताकि, यात्रियों को भी इसका लाभ मिले।