फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Statement of victim and witnesses recorded in polytechnic rape case

पॉलिटेक्निक दुष्कर्म कांड में पीड़िता व गवाहों के बयान दर्ज

Tue, 07 Jun 2022 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Statement of victim and witnesses recorded in polytechnic rape case
झांसी। जिला सत्र न्यायालय में चल रहे पॉलिटेक्निक सामूहिक दुष्कर्म कांड में पीड़िता व तीन गवाहों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। अब चिकित्सक, विवेचक व एफआईआर लेखक के बयान दर्ज किए जाएंगे। इस मामले का कैमरा प्रोसिडिंग ट्रायल किया जा रहा है।
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रावास में 11 अक्तूबर 2020 को नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी। घटना उस समय हुई थी जब छात्रा कॉलेज के एक अन्य छात्र के साथ परिसर में बातचीत कर रही थी। इसी दरम्यान आरोपी छात्रों ने घेर लिया था और वे उसे घसीटते हुए छात्रावास के कमरे में ले गए थे, जहां उसके साथ वारदात को अंजाम दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने आठ छात्रों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था। सभी आरोपी जेल में ही हैं। हाल ही में इस घटना के एक आरोपी ने जमानत के लिए हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की थी, जिसे खारिज करते हुए उच्च न्यायालय ने छह माह में मुकदमा निस्तारित करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही मुकदमे का कैमरा प्रोसिडिंग ट्रायल शुरू कर दिया गया है। जिला शासकीय अधिवक्ता मृदुलकांत श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। इसके अलावा तीन गवाह घटना के वक्त पीड़िता के साथ मौजूद छात्र, पिता व एक अन्य के बयान भी दर्ज किए गए हैं। अब घटना के बाद पीड़िता की जांच करने वाले चिकित्सक, विवेचना करने वाले पुलिस अधिकारी व एफआईआर लिखने वाले पुलिस कर्मचारी के बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed