फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   stand, awoke and run ahead take mantra youth, celebration vivekanand jayanti

उठो, जागो और आगे बढ़ो के मंत्र को अपनाएं युवा

Wed, 13 Jan 2021 12:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
stand, awoke and run ahead take mantra youth, celebration vivekanand jayanti
मेडिकल कॉलेज के ऑ​डिटोरियम में युवा दिवस पर हुए कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्?
झांसी। स्वामी विवेकानंद जयंती और युवा दिवस के मौके पर महानगर में जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर युवाओं को स्वामी विवेकानंद के मंत्र उठो, जागो और आगे बढ़ो को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के सभागार में सदर विधायक रवि शर्मा ने युवाओं को विवेकानंद के विचारों से अवगत कराया। इस मौके पर कुंज बिहारी गुप्ता, प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह सेंगर, डॉ. पंकज सोनकिया, डॉ. पारस गुप्ता, डॉ. संजया शर्मा, सीएमएस डॉ. हरीशचंद्र, डॉ. अमित सहगल, डॉ. ओमशंकर चौरसिया, डॉ. अरविंद कनकने व डॉ. आराधना मौजूद रहे। भाजपा कार्यालय पर प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह, बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा, महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा ने युवा उद्यमियों का सम्मान किया। इस मौके पर प्रदीप सरावगी, परमजीत मन्नी, मोंटी सेंगर मौजूद रहे। आवास विकास कॉलोनी में महापौर रामतीर्थ सिंघल और पार्षद विद्याप्रकाश दुबे ने विवेकानंद पार्क का उद्घाटन किया। यहां पर विवेकानंद कन्या स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रतिमा सक्सेना, रजनी खरे मौजूद रहे। बड़ागांव गेट बाहर लॉर्ड महाकालेश्वर इंटर कॉलेज में कलचुरी कलवार महासंघ के अध्यक्ष अजीत राय, विशाल गुप्ता, रंजना गुप्ता ने गोष्ठी में विचार रखे। बिपिन बिहारी महाविद्यालय में एनएसएस इकाइयों द्वारा युवा महोत्सव में श्रमदान और गोष्ठी में प्राचार्य डॉ. ध्रुव अग्रवाल, डॉ. एचडी भारतीय, डॉ. योगेश पांडेय, डॉ. सत्यप्रकाश गुप्ता ने विचार रखे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बीयू के हिंदी विभाग सभागार में संगोष्ठी का आयोजन किया। इस मौके पर प्रांत मंत्री तरुण बाजपेई, आशुतोष मिश्रा, डॉ. श्रीहरि पाठक मौजूद रहे। बीयू के ललितकला संस्थान में पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. सीपी पैन्यूली ने छात्रों को कई जानकारियां दीं। बीयू में कुलपति प्रो. जेवी वैशम्पायन, डीएम आंद्रा वामसी, कुलसचिव नारायण प्रसाद ने ऑनलाइन भाषण, पोस्टर, स्लोग्न और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर डॉॅ. अनुपम व्यास, डॉ. उमेश, डॉ. श्वेता पांडेय, डॉ. यतींद्र मिश्र, सीबी सिंह मौजूद रहे। सपा छावनी कैंट ने विवेकानंद जयंती पर युवा घेरा प्रोग्राम के सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को तमाम जानकारियां दीं। इस मौके पर यशपाल यादव आदि मौजूद रहे। सपा के महानगर अध्यक्ष तनवीर आलम खान ने विचार रखे।
विज्ञापन

विद्यालयों व सामाजिक संस्थाओं ने मनाई जयंती
झांसी। रघुराज इंटर कॉलेज में अध्यक्ष विजय लक्ष्मी, प्रबंधक सत्येंद्र पाल सिंह, शैलजा सिंह ने विचार रखे। उजाला संस्था के सुदर्शन शिवहरे, मनमोहन मनु, राजेंद्र दुबे ने संगोष्ठी में विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। राष्ट्रीय सर्वजन पार्टी की जिलाध्यक्ष पूजा अहिरवार ने युवाओं को स्वामी के विचारों से अवगत कराया। राष्ट्र गौरव स्मृति संस्थान में हुई गोष्ठी में अमीर चंद्र आर्य, उमेश सविता, केतन जैन ने विचार रखे। बीकेडी में प्राचार्य डॉ. बाबूलाल तिवारी ने विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। गुसाईंपुरा विवेकानंद कॉलेज में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कुलदीप सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में गोष्ठी मेें नाथूराम सिंह, अमित सेठ, स्वामी प्रसाद आईटीआई में संजय पटवारी, कुलदीप सिंह, अरुण कुमार, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के जिलाध्यक्ष मधुपाल सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी कुंवर लाखन सिंह, बुंदेलखंड जन शिक्षा उत्थान समिति के तरुण अरोड़ा, आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. अंजू दत्त, डॉ. संध्या सिंह, गांधी डिग्री कॉलेज में डॉ. जेपी वर्मा, सेवा समर्पण समिति के सरस्वती संस्कार केंद्र में चंद्रिका प्रसाद त्रिपाठी ने विचार रखे। राष्ट्रभक्त संगठन के अंचल अड़जरिया आदि ने बीकेडी में विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सपा जिलाध्यक्ष महेश कश्यप द्वारा अलीगोल में युवा घेरा कार्यक्रम आयोजित किया गया। ज्ञानस्थली इंटर कॉलेज में राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा, धर्माचार्य डॉ. हरिओम पाठक ने युवा सप्ताह का शुभारंभ किया। शहर कांग्रेस कमेटी ने राजगढ़ में स्वामी विवेकानंद जयंती और प्रियंका गांधी का जन्मदिन पूर्वमंत्री प्रदीप जैन आदित्य, शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ के नेतृत्व में मनाया गया। शशांक जन सेवा समिति के शशांक श्रीवास्तव ने गरीब बच्चों को स्टडी सामग्री बांटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेकानंद छात्रावास शुरू, निकाली रैली
झांसी। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विवि में छात्र हॉस्टल का नाम स्वामी विवेकानंद छात्रावास रखा गया। इस मौके पर कुलपति डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. एसके कश्यप मौजूद रहे। वहीं वामा सारथी द्वारा पुलिस साइकिल रैली निकाली गई। इस मौके पर आईजी सुभाष सिंह बघेल, एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी मौजूद रहे। वहीं दीनदयाल सभागार में मुख्य अतिथि पंखुड़ी मिठास ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर एसपी ग्रामीण राहुल मिठास, एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी, डॉ. नीति शास्त्री मौजूद रहे।

stand, awoke and run ahead take mantra youth, celebration vivekanand jayanti

stand, awoke and run ahead take mantra youth, celebration vivekanand jayanti

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed