{"_id":"5f47e54b8ebc3e4ad84d08a9","slug":"ssp-upset-for-chinaiti-and-arise-rupees-to-bank-jhansi-news-jhs174834923","type":"story","status":"publish","title_hn":"छिनैती व डेढ़ लाख रुपये निकलने की घटना पर एसएसपी नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छिनैती व डेढ़ लाख रुपये निकलने की घटना पर एसएसपी नाराज
विज्ञापन
झांसी। बुधवार को थाना नवाबाद क्षेत्र में दो घटनाएं होने की घटना के बाद एसएसपी ने नाराजगी जाहिर की है। एसएसपी की फटकार के बाद हरकत में आई नवाबाद पुलिस तेजी से बदमाशों की तलाश में जुट गई, लेकिन बदमाश पुलिस के हाथ नहीं आ सके। उन्होंने जल्द खुलासा करने के निर्देश भी दिए हैं।
बुधवार दोपहर कोतवाली स्थित होमगार्ड ट्रेनिंग के पास रहने वाले पंप मैकेनिक धीरेंद्र के स्कूटी की डिग्गी से बदमाशों ने कचहरी चौराहा के पास से डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए थे। घटना के बाद पुलिस ने जांच भी की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग सका। पुलिस मामले में दो-तीन लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
इसी बीच रात जिला अस्पताल के इमरजेंसी चिकित्साधिकारी (ईएमओ) डॉ. बृजेंद्र कुमार खरे का राजकीय संग्रहालय के पास से बाइक सवार बदमाश मोबाइल छीनकर भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। एक दिन के भीतर दो घटनाओं पर एसएसपी ने नाराजगी जाहिर की। फटकार के बाद पुलिस ने आसपास लगे कैमरे भी खंगाले, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।