{"_id":"6009cd0f8ebc3e2e6a251fd0","slug":"ss-sport-club-team-win-first-match-jhansi-news-jhs186670212","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएस स्पोर्ट्स क्लब ने दर्ज की पहली जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएस स्पोर्ट्स क्लब ने दर्ज की पहली जीत
विज्ञापन
झांसी। सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट मैदान में खेली जा रही डॉ. वृंदावन लाल वर्मा लीग कम नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को रॉयल क्लब बबीना और एसएस स्पोर्ट्स क्लब के बीच मैच खेला गया। इसमें एसएस स्पोर्ट्स क्लब ने पहली जीत दर्ज की। 55 रन बनाने व 5 विकेट लेने पर हर्ष राय को मैन आफ द मैच घोषित किया गया।
निर्धारित 40 ओवर के मैच में एसएस स्पोर्ट्स क्लब के कप्तान हर्ष राय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। कप्तान ने शानदार पारी खेलते हुए 55 रन बनाए और विपक्षी टीम को 230 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल क्लब बबीना के सलामी बल्लेबाज रवि भारती व सुरेश सिंह मैदान में उतरे, लेकिन सुरेश सिंह सात रन के निजी स्कोर पर एसएस स्पोर्ट्स क्लब के लेफ्ट आर्म मीडियम पेस बॉलर और मैच के हीरो हर्ष राय की तेज गति से अंदर आती हुई गेंद को खेलने में नाकाम रहे और एलबीडब्लू आउट हो गए। धीर-धीरे विकटों की झड़ी लगती गई। 175 रन के स्टोर पर टीम ऑलआउट हो गई। इस तरह एसएस स्पोर्ट्स क्लब ने 55 रन से मैच जीत लिया।
मैन ऑफ द मैच का अवार्ड झांसी के वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी सदाशिव टंडन व शरीफ अहमद ने हर्ष राय को दिया। लोंगसन व मोहम्मद शाहिद ने अंपायर की भूमिका अदा की। स्कोरर बृजेंद्र सिंह और आब्जर्वर धीरज त्रिपाठी रहे।
विज्ञापन
मैच के दौरान मदनमोहन मिश्रा, ग्रुप कैप्टन मनोज श्रीवास्तव, सहसचिव रवि शंकर, मोहम्मद आरिफ, राजीव मल्होत्रा, नरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।