फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sradalu aastha dubhaki

Jhansi News: मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Sun, 15 Jan 2023 11:19 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Sradalu aastha dubhaki
झांसी। महानगर में रविवार को मकर संक्रांति का पर्व उल्लास से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने जलाशयों में स्नान किया और सूर्य को अर्घ्य देने के पश्चात खिचड़ी, कंबल आदि दान किए। मंदिरों व आश्रमों में हवन भी हुए। वहीं, युवाओं व बच्चों ने पतंगें उड़ाईं। समाज सेवी संगठनों ने जगह - जगह खिचड़ी का वितरण किया।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही लोग परिवार सहित उनाव बालाजी, ओरछा, बरुआसागर की नदियों में स्नान के लिए उमड़ पड़े। तिल का उबटन किया और नदियों में डुबकी लगाई। इसके पश्चात अपने आराध्य देव के दर्शन किए। वहीं, कई श्रद्धालुओं ने घरों में स्नान कर सूर्य भगवान की आराधना की और तिल के लड्डू, खिचड़ी, वस्त्र आदि दान किए।
विज्ञापन

इधर चिन्मय मिशन की ओर से प्रेमगंज में आयोजित गायत्री हवन में ब्रह्मचारी राघवेंद्र चैतन्य, सचिव मुकेश गुप्ता, आशीष श्रीवास्तव ने पूजा की। आर्य समाज मंदिर शहर में आचार्य वीरेंद्र शास्त्री, महामंत्री मनमोहन नेपाली, डा. मनमोहन मनु, संयुक्त मंत्री सुदर्शन शिवहरे ने यज्ञ कुंड में आहुति अर्पित की। बालाजी रोड स्थित हरिओम चेतना आश्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, सपा नेता अरविंद वशिष्ठ, आचार्य राजेंद्र पाठक, अनिल रिछारिया, शांतनु पाठक, सीपी भार्गव ने हवन पूजन कर खिचड़ी वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलक जन चेतना मंच एवं जैन महिला जागृति मंच मुख्य शाखा की ओर से संजय सिंघई, दिनेश जैन, सौरभ जैन सर्वज्ञ, नेहा जैन, सीमा, रश्मि, गौरव जैन आदि ने खिचड़ी वितरित की। क्षत्रिय कलचुरी कलवार महासंघ एवं युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष अजीत राय ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए।
इधर झोकनबाग चौराहा पर भारत विकास परिषद मुख्य शाखा के अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता, सचिव नीलेश मोदी, राहुल चतुर्वेदी, राजेश जैन, रोहित जायसवाल ने खिचड़ी बांटी। जेसीआई झांसी क्लासिक के जेसीरिट विंग की ओर से विंग अध्यक्ष सुप्रिया अग्रवाल, सचिव श्वेता दीप अग्रवाल, अध्याय अध्यक्ष मित्तल अग्रवाल, रूपम जैन ने भी खिचड़ी वितरित की। भारत विकास परिषद प्रमुख शाखा की ओर से सरस्वती संस्कार केंद्र आनंद नगर में संजीव तिवारी, आरपी गुप्ता, श्याम सुंदर अग्रवाल, आशुतोष द्विवेदी, शशांक तिवारी ने दान दिया।
बुंदेलखंड साहित्य संगीत कला संस्थान की ओर से नगर विधायक रवि शर्मा, रवीश त्रिपाठी, अंकुर अग्रवाल ने खिचड़ी का दान किया। शनि मंदिर में जेसीआई झांसी उड़ान की ओर से पुष्कर अनीता त्रिपाठी, अनुराग गुप्ता, शैफाली, शिल्पा अग्रवाल ने पूजा कर खिचड़ी बांटी।
पंचवटी स्थित श्री भैरव धाम पर महंत शक्ति महाराज, प्रियंका, रिचा, साधना, मीरा, मुकेश, बुंदेलखंड सर्व ब्राह्मण महासभा की ओर से अध्यक्ष अरविंद उपाध्याय, रमेश प्रसाद उपाध्याय ने खिचड़ी वितरित की। इधर स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में शिक्षक सम्मेलन व खिचड़ी भोज हुआ। इस अवसर पर नगर विधायक रवि शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा, निवर्तमान महापौर रामतीर्थ सिंघल, सियाराम शरण चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
महाकाली विद्यापीठ पर होगा शतचंडी महायज्ञ
झांसी। गुप्त नवरात्रि पर प्राचीन महाकाली विद्यापीठ मंदिर में शतचंडी महायज्ञ का आयोजन 21 जनवरी से होगा। प्रधान पुजारी अजय त्रिवेदी ने बताया कि 21 जनवरी को भव्य विशाल मंगल कलश शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए निकलेगी। 26 जनवरी को वसंत पंचमी पर बालकों का यज्ञोपवीत संस्कार होगा। बनारस के विद्वान वेद मंत्रों का पाठ करेंगे। इस मौके पर अरुण द्विवेदी, कुशाग्र द्विवेदी, अनूप गर्ग, मुकेश अग्रवाल, अभिषेक गुप्ता, तेजपाल मंगतानी, नरेश, गुड्डा अग्रवाल, अमित गोलू महाराज, जीतू वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद

---
त्रिशरण व पंचशील का हुआ पाठ
झांसी। बुद्ध विहार खुशीपुरा में सार्वजनिक हितकारी समिति की ओर से आयोजित धम्म गोष्ठी में त्रिशरण व पंचशील का पाठ हुआ। इस अवसर पर रमेश चंद्र, दलजीत पाठया, दयाराम वर्मा, त्रिलोक चंद्र आदि मौजूद रहे। इधर, रविदास आश्रम तालपुरा में दि बुद्धिष्ट सोसायटी आफ इंडिया जिला झांसी की ओर से हुई संगोष्ठी में मुख्य अतिथि प्रभु दयाल आदिम, हरीदास सुमन, हरचरन लाल बौद्ध, सीताराम अहिरवार, काशीराम बौद्ध, पूरन सिंह आर्य आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed